Bilaspur News: हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता ने लगाई फांसी, मौत से पहले बनाया वीडियो, मुस्लिम युवक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रहने वाले हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाया। वीडियो में मृतक ने मुस्लिम युवक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

Update: 2026-01-02 11:44 GMT

Bilaspur News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मौत से पहले एक वीडियो बनाया और बिलासपुर के ही एक मुस्लिम युवक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। बताया यह भी जा रहा है कि मृतक ने कुछ दिनों पहले ही बांगलादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध किया था, जिसके बाद से बिलासपुर निवासी सोहेल नाम का युवक उसे प्रताड़ित कर रहा था। वीडियो में मृतक ने आरोप लगाया कि सोहेल की प्रताड़ना से तंग आकर वो खुदकुशी कर रहा है। वीडियो में मृतक ने आत्महत्या का जिम्मेदार सोहेल को बताया।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंन्दू संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बिलासपुर के कोतवाली थाने पहुंचे हैं और सोहेल खान नाम के युवक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। 

जानिए पूरा मामला

युवक बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला था। एक दिन पहले ही अपने परिजनों को बिना बताये मुंगेली जिला के बामपारा अपने पैतृक गांव पहुंचा था। आज वीडियो बनाने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली।

मृतक युवक ने बिलासपुर पुलिस और सोहेल नाम के युवक पर प्रताड़ना लगाया है। खुदकुशी से पहले युवक ने वीडियो रिकाॅर्ड कर आरोप लगाया कि ''बिलासपुर के कोतवाली पुलिस में शिकायत के बाद भी सोहेल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। उसे बयान बदलने के लिए दबाव बनाया गया। मृतक युवक ने वीडियो में कहा कि बिलासपुर पुलिसवालों ने उसे झूठे केस में फंसाया है। राम सिंह भैया और छत्रपाल भाई मुझे इंसाफ दिला देना।''


Tags:    

Similar News