बीजापुर जवान शहीद: छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के बीच जवान शहीद, एरिया डोमिनेशन के दौरान ब्लास्ट में हुए थे घायल

Bijapur soldier martyred: शहीद जवान का नाम देवेंद्र कुमार 32 वर्षीय था। देवेंद्र कुमार सीआरपीएफ 196वीं वाहिनी में काॅन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। और बस्तर के धोबीगुड़ा के रहने वाले थे।

Update: 2024-04-19 11:06 GMT

Bijapur soldier martyred बीजापुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच नक्सलियों द्वारा लगाए गए यूबीजीएल सेल की चपेट में आये जवान की उपचार के दौरान मौत हो गई। शहीद जवान का नाम देवेंद्र कुमार 32 वर्षीय था। देवेंद्र कुमार सीआरपीएफ 196वीं वाहिनी में काॅन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। और बस्तर के धोबीगुड़ा के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, उसूर थाना क्षेत्र के सुरक्षा कैंप गलगम से एरिया डोमिनेशन के लिए आज सुबह सीआरपीएफ 196वीं वाहिनी के जवान निकले थे। इस दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाये गये यूबीजीएल सेल की चपेट में आ गये। ब्लास्ट के बाद जवान को उपचार के लिए जगदलपुर मेडिकल काॅलेज ले जाया गया था। यहां पर उपचार के दौरान जवान देवेंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का आज मतदान है। बस्तर में भी कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। इसी दौरान मतदान केंद्र से 500 मीटर की दुरी पर अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर यूबीजीएल सेल ब्लास्ट हो गया। जिसमे सीआरपीएफ के घायल जवान शहीद हो गए।

Kanker Naxal Encounter: CG नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़, 29 नक्सली मारे गए, 25 लाख इनामी माओवादी सहित कई बड़े नक्सली नेताओं का शव बरामद

Kanker Naxal Encounter कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों और जवानों के बीच मे मुठभेड़ हो गई। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में करीब 29 के आसपास नक्सली मारे गए है। जिनमें से 18 नक्सलियों का शव बरामद किया गया है। इसकी पुष्टि बस्तर संभाग आईजी सुंदरराज पी ने की है। थोड़ी देर बाद कांकेर पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर नक्सलियों की जानकारी साझा करेगी है। इधर इस मुठभेड़ की सूचना मिलते ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा से फोन पर चर्चा की। मंत्री विजय शर्मा ने जवानों को बधाई दी है।  पढ़ें पूरी खबर...


Tags:    

Similar News