शंकराचार्य ग्रुप के चेयरमेन आईपी मिश्रा और उनकी बहू जया से 50 लाख की ठगी, मीडिया संस्थान में डायरेक्टर पद का झांसा दे लगा दिया चूना

Update: 2021-07-02 10:28 GMT

दुर्ग 2 जुलाई 2021। श्री शंकराचार्य ग्रुप के चेयरमेन से 50 लाख की ठगी हो गयी है। आरोपी ने मीडिया हाउस में शंकराचार्य ग्रुप के चेयरमेन आईपी मिश्रा और उनकी बहू को डायरेक्टर के पद का लालच देकर 50 लाख ठग लिए है। इस मामले में सुपेला थाने में पीडित पक्ष के तरफ से आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया गया है।
दरअसल ये पूरा मामला 2019 का है। थाने में दी गई शिकायत में बताया गया है कि प्रकरण 2019 का है, जबकि बांधवी समाचार प्राइवेट लिमिटेड भोपाल के सीएमडी सत्येंद्र शुक्ला ने उन्हें और उनकी बहू को डायरेक्टर पद का ऑफर 2019 में किया था। डायरेक्टर नियुक्त करने संबंधी पत्र देकर खर्चो के नाम पर उनसे अलग अलग किस्तों में उनसे 49,61,175 रूपए ले लिए थे। इसके बाद डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी उन्हें और उनकी बहू को न तो पद मिला और न ही रूपए वापस किये गये। साथ ही उन्हे पता चला कि उन्हें जो पत्र दिया गया था वो भी फर्जी नियुक्ती पत्र था।
इस बात की जानकारी मिलने के बाद इसकी शिकायत आईजी और सुपेला थाने में दर्ज कराई गयी। शिकायत के बाद थाने में सत्येंद्र शुक्ला के खिलाफ 420 क तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News