CG की युवती से दिल्ली में रेपः काम दिलाने का झांसा देकर दिल्ली बुलाया… फिर बंधक बनाकर छह माह तक किया बलात्कार…विरोध करने पर सिगरेट से भी दागा….

Update: 2021-06-14 05:48 GMT

रायपुर 14 जून 2021। छग की रहने वाली युवती के साथ देश की राजधानी दिल्ली में रेप की घटना सामने आयी है। युवती का दावा है कि, आरोपी ने उसे बंधक बनाकर छह महिने तक उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी युवक को छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर अंबिकापुर लेकर आयी है। आरोपी का नाम प्रशांत गुप्ता है जो दिल्ली के एक काॅल सेंटर में जॉब करता है।
जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय पीड़िता अंबिकापुर के कोतवाली क्षेत्र के रहनी वाली है। कुछ समय पहले ही युवती की फेसबुक के माध्यम से दिल्ली के रहने वाले युवक प्रशांत गुप्ता से हुई पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों फेसबुक पर घंटो बात करने लगे थे। इस दौरान आरोपी युवक ने पीड़िता को दिल्ली मेें अच्छा जाॅब दिलाने का झांसा देकर उसे अपने पास बुला लिया। दिसंबर 2020 को युवती अपने घर वालों से बहाना कर दिल्ली पहुंच गयी। यहां युवती ने प्रशांत से संपर्क किया, जिसके बाद आरोपी ने उसे अपने कमरे में ले गया। यहाँ पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाया। इधर पीड़िता से संपर्क नहीं होने के चलते परिजनों ने इसके गुमशुदगी की शिकायत अंबिकापुर कोतवाली थाने में दर्ज करायी थी।
पीड़िता जब आरोपी का विरोध करती थी तो वो उसे बंधक बनाकर मारपीट करने लगता था। साथ ही उसे सिगरेट से भी दागता था। छह माह तक आरोपी बंधक बनाकर इसी तरह से युवती के साथ बलात्कार करता रहा। एक दिन जैसे-तैसे पीड़िता ने अपने परिजनों से संपर्क किया और इस घटना की पूरी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को दिल्ली के आरजेड 64 ब्लाॅक वी सेक्टर से गिरफ्तार कर उसे अंबिकापुर लाया गया।

Tags:    

Similar News