CG अनलॉक ब्रेकिंग : इन दो जिलों में हुआ कंप्लीट अनलॉक का आदेश…..हर तरह की पाबंदियों को हटाया गया…अब व्यापारी….
राजनांदगांव/बालोद 14 जुलाई 2021। कोरोना का संक्रमण जैसे-जैसे कम हो रहा है छूट बढ़ती जा रही है। राजनांदगाव और बालोद अब कंप्लीट अनलाक हो गया है। यहां तो नाईट कर्फ्यू रहेगा और ना ही स्कूलों को खोलने और बंद करने को लेकर किसी भी तरह की कोई पाबंदी होगी। कलेक्टर ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।
राजनांदगांव और बालोद में अब दुकानें और शापिंग सेंटर पूर्व की भांति व्यापारी अपनी सुविधा के अनुसार खोलेंगे और बंद कर सकेंगे। इन जिलों में पहले अन्य जिलों की भांति रात 8 बजे तक ही खोलने की इजाजत थी। हालांकि इन दुकानों और बाजारों में कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी होगा।
कलेक्टर ने निर्देश दिया है कि दुकानों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होगा, नियम का उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की जायेगी। हालांकि इससे अलग कुछ जिलों में पाबंदियां भी बढ़ी है। कोरबा में मंगलवार को कंप्लीट लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया था।