CG- टीवी एक्टर गिरफ्तार : कई टीवी सीरियल व वेब सीरीज में काम कर चुके एक्टर और उसका भाई गिरफ्तार….थाने में आकर खूब किया था विवाद… इन मशहूर शो में किया है काम

Update: 2021-08-20 01:08 GMT

कोरबा 20 अगस्त 2021। टीवी एक्टर और उसके भाई के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर विरेंद्र पटेल और उसके भाई धीरेंद्र पटेल पर आरोप है कि कुसमुंडा थाने में दोनों ने जमकर हंगामा किया और शासकीय कामों में रोड़ा अटकाया। विरेंद्र पटेल कोरबा के कुसमुंडा का रहने वाला है, जो कई टीवी शो और वेब सीरीज में काम कर चुका है। मशहूर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है, निम्की मुखिया, दिल ढूंढता है जैसे मशहूर टीवी सीरियल के अलावे कई वेब सीरीज में विरेंद्र पटेल काम कर चुका है।

गुरूवार को एक दुकान का प्रमोशनल पोस्टर लगाने को लेकर विमल अग्रवाल नाम के एक व्यक्ति के साथ उसका विवाद हो गया। विमल अग्रवाल उसी की रिपोर्ट लिखाने के लिए कुसमुंडा थाने आया था, उसके पीछे-पीछे विरेंद्र पटेल और धीरेंद्र पटेल भी थाना पहुंचा और हंगामा करने लगा। पुलिस के समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने और विवाद करने लगे।

टीवी एक्टर विरेंद्र पटेल ने पुलिसकर्मियों को ट्रांसफर कराने तक की धमकी दी और कहा कि उसकी कई बड़े लोगों से जान पहचान है और उनका ट्रांसफर करवा देगा। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना वरीष्ठ पुलिस अफसरों को दी, जिसके बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags:    

Similar News