CG : पहले रेप और फिर गैंगरेप : गर्लफ्रेंड का पहले प्रेमी ने किया रेप….फिर पहुंचे तीन युवकों ने किया गैंगरेप….. प्रेमी से मिलने आयी छात्रा के साथ एक ही दिन में दो बार हैवानियत….देर रात मिलने आयी थी प्रेमिका
राजनांदगांव 20 अगस्त 2021। पहले प्रेमी ने गर्लफ्रेंड का रेप किया….फिर तीन युवकों ने भी युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा के साथ एक ही दिन में रेप और फिर गैंगरेप की ये शर्मनाक घटना राजनांदगांव के गातापार की है। घटना 15 अगस्त के रात की है, जब पहले तो प्रेमी ने उसके साथ रेप किया और फिर बाद में तीन लड़कों ने भी उसके साथ गैंगरेप का कृत्य किया। इस मामले में गैंगरेप के तीनों आरोपी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
जानकारी के मुताबिक 10वीं की छात्रा का स्कूल के ही एक लड़के के साथ प्रेम संबंध था। 15 अगस्त की रात प्रेमी ने लड़की को देर रात करीब 1 बजे गांव के पास सुनसान इलाके में मिलने बुलाया। इस दौरान लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेप किया। रेप के दौरान ही एक बाइक पर सवार तीन लड़के भी वहां पहुंच गये। तीनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।
इधर बाइक सवार को आते देख प्रेमी, अपनी गर्लफ्रेंड को उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया। लड़की जब वहां से घर जाने लगी, तो बाइक सवार तीनों युवकों ने लड़की को पकड़ लिया। इस दौरान लड़की ने जब चिल्लाने की कोशिश की, तो तीनों लड़कों ने पहले तो 15 वर्षीय लड़की का मुंह कपड़े से बांध दिया और फिर जंगल की तरफ ले गये। रात करीब 3 बजे तीनों युवकों ने लड़की को रास्ते से उठाया और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।
करीब डेढ़ घंटे बाद युवती किसी तरह से उन युवकों के चंगुल से छुटी और फिर अपने घर पहुंची। युवकों की धमकी से डरी युवती ने दो दिन तक मां को कुछ नहीं बताया। हालांकि घर पहुंचकर लड़की ने प्रेमी के रेप की जानकारी अपनी मां को दे दी। जिसके बाद युवती कौ लेकर उसकी मां गातापार थाना पहुंची और रेप का मामला दर्ज कराया, लड़की की शिकायत पर लड़के को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान लड़की ने ना तो मां को और ना ही पुलिस को गैंगरेप की जानकारी दी। घटना के दो दिन बाद लड़की ने अपनी मां को गैंगरेप की पूरी जानकारी दी, जिसके बाद लड़की की मां ने गैंगरेप का मामला थाने में दर्ज किया। एक ही लड़की के साथ एक दिन में रेप और गैंगरेप की खबर के बाद पुलिस ने गैंगरेप के भी आरोपी तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने डुमरडीह गांव के कामेश्वर वर्मा, कौशल पटेल और राजेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।