CG ब्रेकिंग : शराब दुकानों को खोलने का आदेश हुआ जारी … होम डिलेवरी व पिकअप सुविधा भी रहेगी जारी… जानिये कब से खुलेगी दुकानें..किन नियमों का करना होगा पालन
रायपुर 25 मई 2021। छत्तीसगढ़ अब अनलॉक होने लगा है। रायपुर में दुकानें खुल चुकी है, तो वहीं बेमेतरा ने लॉकडाउन का आदेश निरस्त कर दिया गया है। इन सब के बीच अब शराब दुकानें भी खुलने का आदेश दे दिया गया है। कल से शराब दुकानों से नकद पैसे देकर शराब खरीदी जा सकेगी। राज्य सरकार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।
शराब दुकानों में कोरोना के गाइडलाइन का पालन करना जरूरी होगा। दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। वहीं दुकानों के बाहर बैरिकेटिंग की जायेगी, ताकि दूरियां बनाकर रखी जा सके। दुकानों के बाहर सुरक्षाकर्मियों की भी ड्यूटी लगायी जायेगी।