CG बिग ब्रेकिंग : 2 जवान शहीद – सर्चिंग टीम पर नक्सलियों का बड़ा हमला…. सहायक कमांडेंट और ASI सहित 2 शहीद…. हथियार और बुलेटप्रुफ जैकेट भी लूटे

Update: 2021-08-20 05:23 GMT

रायपुर 20 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ में बड़े नक्सली हमले की खबर आयी है। सर्चिंग टीम पर हुए नक्सली हमले में 2 जवान शहीद हो गये हैं। घटना नारायणपुर की बतायी जा रही है। नारायणपुर के कड़ेमेटा इलाके में ये नक्सली हमला हुआ है। हमले में सहायक कमांडेंट सुधाकर शिंदे शहीद हो गये हैं, वहीं एएसआई गुरूमुख सिंह भी इस हमले में शहीद हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक आईटीबीपी के जवान आज रेगुलर सर्चिंग पर निकले हुए थे, इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें आईटीबीपी के 45वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट सुधार शिंदे और गुरूमुख सिंह शहीद हो गये । सुधाकर शिंदे महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, वहीं गुरूमुख सिंह लुधियाना के रहने वाले हैं। हमले के बाद जवानों के हथियार और बुलेटप्रुफ जैकेट भी नक्सली लेकर भागे हैं। जानकारी के मुताबिक 1 एके 47 राइफल, 2 बुलेटप्रुफ जैकेट और 1 वायरलेस सेट नक्सलियों ने लूटा है।

Tags:    

Similar News