पूर्व गृहमंत्री के घर पर सीबीआई रेड: पूर्व गृहमंत्री के साथ बेटे के खिलाफ भी है अरेस्ट वारंट… 100 करोड़ वसूली और मनी लांडरिंग के मामले में कार्रवाई
मुंबई, 11 अक्टूबर 2021। सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देखमुख के ठिकानों पर छापा मारा है। देशमुख के साथ उनके बेटे सलिल के खिलाफ अरेस्ट वारंट लेकर सीबीआई टीम पहुंची है। 100 करोड़ वसूली और मनी लांडरिंग के मामले में ईडी और सीबीआई जांच कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को सुबह टीम ने छापा मारा है।
पिछले हफ्ते मुंबई की एक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने देशमुख के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में नोटिस जारी की और उन्हें 16 नवंबर तक कोर्ट के सामने पेश होने का निर्देश दिया। ईडी ने देशमुख के खिलाफ यह कहते हुए अदालत का रुख किया था कि वह समन के बावजूद एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। ईडी ने कहा था कि देशमुख को जून से चार अलग-अलग मौकों पर तलब किया गया था, लेकिन वह विभिन्न आधारों का हवाला देते हुए पेश होने में विफल रहे। आज अनिल देशमुख के खिलाफ वारंट लेकर सीबीआई की टीम अनिल देशमुख के नागपुर स्थित घर पर रेड की है।