पापा बनने वाले है कैप्टन विराट कोहली……फ़ोटो शेयर कर दी जानकारी….बेबी बंप में नजर आई अनुष्का….

Update: 2020-08-27 06:42 GMT

मुम्बई 27 अगस्त 2020। अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और विराट कोहली ने ट्वीट कर बताया है कि वे कब पिता बन जाएंगे। क्रिकेटर ने अपने ट्वीट में लिखा, जनवरी 2021 तक हम तीन हो जाएंगे। विराट ने अनुष्का के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की। विराट ने लिखा, और तब हम हम तीन हो जाएंगे! जनवरी, 2021 आ रहा है।

इसके साथ ही दोनों को सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भी मिलना शुरू हो गए हैं। बता दें, विराट अभी आईपीएल की तैयारी कर रहे हैं।
Virat Kohli और Anushkar Sharma इस दौर की बेहद हॉट जोड़ियों में से एक है। ये जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर इसी कारण लगातार सुर्खियों में भी रहती है।

बीते दिनों विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर कई दिलचस्प बातें की। उन्होंने ये भी बताया था कि क्यों उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा को प्रपोज नहीं किया था।

अनुष्का और विराट ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की और इस खुशखबरी को सबसे साथ साझा किया. जनवरी में दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे. अनुष्का ने विराट के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम में पोस्ट की. इसके साथ अनुष्का ने लिखा, “और फिर, हम तीन हो गए. जनवरी 2021”. विराट ने भी यही तस्वीर इसी कैप्शन के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की.

आपको बता दे
अनुष्का और विराट ने लंबे रिलेशनशिप के बाद दिसंबर 2017 में शादी की थी. दोनों ने इटली में एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे.

विराट और अनुष्का के इस ताजा एलान के साथ ही उनके दोस्तों, करीबियों और फैंस ने इस जोड़े को परिवार में नए सदस्य के आने के लिए शुभकामनाएं दीं. अनुष्का की पोस्ट पर भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और आलिया भट्ट ने बधाई दी, वही विराट के पोस्ट पर साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसि ने शुभकामनाएं दीं.

Tags:    

Similar News