रायपुर। पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में शिक्षक अभिभावक संघ के तत्वधान में सत्र 2023-24 की शिक्षक-अभिभावक बैठक (PTM) दिनांक 30/09/2023 दिन शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से 200 बजे तक आयोजित की गयी। बैठक में सभी संकायों के विद्यार्थियों ने अपने अभिभावको के साथ उपस्थित हो कर प्राध्यापको को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। अभिभावकों ने महाविद्यालय के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठक आवश्यक है जिससे उन्हें महाविद्यालय के प्राध्यापकों से मिलकर अपने पाल्यों की समस्याओं को दूर करने का मौका मिलता है। महाविद्यालय के चेयरमेन श्री सुशील शुक्ला जी ने बैठक में उपस्थित सभी अभिभावकों को साधुवाद देते हुए कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन निरंतर अपने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर फोकस करता रहा है एवं आगे भी करता रहेगा। प्राचार्य डॉ. ममता शर्मा के दिशा-निर्देश में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।