Union Budget 2026 Live Updates: हाई-स्पीड ट्रेन से हेल्थकेयर तक बड़ा ऐलान, निर्मला सीतारमण ने खोला विकास का पिटारा, जानिए किसानों और मिडिल क्लास को क्या-क्या मिला?
Union Budget 2026 Live: श्रम प्रधान वस्त्र क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत कार्यक्रम का ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रोजगार-प्रधान टेक्सटाइल सेक्टर के लिए 5 प्रमुख स्तंभों वाला एक एकीकृत कार्यक्रम प्रस्तावित किया है। इसका मकसद आत्मनिर्भरता, आधुनिकरण और रोजगार सृजन को तेज करना है।
- नेशनल फाइबर स्कीम – रेशम, ऊन, जूट जैसी प्राकृतिक फाइबर के साथ-साथ मैन-मेड और नई औद्योगिक युग की फाइबर में आत्मनिर्भरता पर फोकस।
- वस्त्र विस्तार एवं रोजगार योजना– पारंपरिक क्लस्टर्स का आधुनिकीकरण, मशीनरी, टेक्नोलॉजी अपग्रेड और कॉमन टेस्टिंग व सर्टिफिकेशन सेंटर्स के लिए कैपिटल सपोर्ट।
- नेशनल हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट प्रोग्राम (NHHP) – मौजूदा योजनाओं का एकीकरण और बुनकरों-कारीगरों के लिए लक्षित सहायता।
- यह पैकेज MSME-आधारित टेक्सटाइल इकोसिस्टम को मजबूत करने, निर्यात क्षमता बढ़ाने और बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
Budget 2026 LIVE Updates: देश में रोग‑भार कम करने पर सरकार का फोकस
वित्त मंत्री ने कहा कि देश में रोग‑भार लगातार गैर-संक्रामक रोग (NCDs) की तरफ बढ़ रहा है, जैसे- डायबिटीज, कैंसर, हृदय रोक, किडनी और लिवर संबंधित रोग। इसी वजह से सरकार का पूरा फोकस रोकथाम, स्क्रीनिंग और शुरुआती इलाज पर होगा, ताकि इन बीमारियों से निपटने की क्षमता मजबूत की जा सके।
Budget Live Updates: भारत के लिए डेडिकेटेड रेयर अर्थ कॉरिडोर का ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि नवंबर 2025 में रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट्स के लिए एक योजना शुरू की गई थी। अब सरकार ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे खनिज-समृद्ध राज्यों में डेडिकेटेड रेयर अर्थ कॉरिडोर स्थापित करने का प्रस्ताव कर रही है।
Budget Live Updates : सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करने का ऐलान
वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट भाषण में सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करने का ऐलान करते हुए कहा कि कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट के निर्माण और उन्नयन के लिए एक नई योजना लाई जाएगी। इस योजना का उद्देश्य घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को मजबूती देना है।
उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर मिशन 1.0 से देश की सेमीकंडक्टर क्षमताओं का विस्तार हुआ है। इसी आधार पर सरकार अब सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करेगी, जिसके तहत इक्विपमेंट और मटीरियल्स का उत्पादन, फुल-स्टैक इंडियन IP का विकास, और सप्लाई चेन को मजबूत किया जाएगा।
Budget 2026 LIVE Updates: आर्थिक विकास को बनाए रखने और वृद्धि में 6 क्षेत्र जरूरी- सीतारमण
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, "आर्थिक विकास को बनाए रखने और वृद्धि में 6 क्षेत्र जरूरी है। इनमें पहला, हमने अपने विनिर्माण क्षेत्रों को साथ रणनीतिक सीमाओं की ओर ले जाना है। दूसरा, हम अपनी परंपरा को कायम रखेंगे। तीसरा चैम्पियन MSME का सृजन, चौथा हम जो एक शक्तिशाली संरचना तैयार करेंगे, 5वां हम स्थिरता का माहौल बनाएंगे और हम सिटी इकोनॉमिक क्षेत्र हम तैयार करेंगे।"
Budget 2026 Live Updates :‘युवाशक्ति बजट’ पर जोर, नंबर-1 अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य: वित्त मंत्री
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा कि सरकार पर भरोसा बनाए रखने के लिए वह देशवासियों की आभारी हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास का लाभ हर किसान, अनुसूचित जाति समेत समाज के सभी वर्गों तक पहुंचना चाहिए, इसी सोच के साथ इस बजट को “युवाशक्ति बजट” के रूप में तैयार किया गया है।
भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री ने संत रविदास को भी याद किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से देश का आर्थिक विकास लगातार जारी है और भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को वैश्विक बाजारों से और मजबूत तरीके से जुड़ना होगा तथा देश का लक्ष्य दुनिया की नंबर-1 अर्थव्यवस्था बनना है।
Budget Live Updates :गरीबी दूर करने और परिवार की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस: वित्त मंत्री
Budget Live Updates : बजट भाषण के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने हाउसहोल्ड पर्चेजिंग पावर बढ़ाने और गरीबी दूर करने पर विशेष फोकस किया है, जिसकी वजह से देश की आर्थिक वृद्धि दर 7 प्रतिशत से ऊपर बनी रही। उन्होंने कहा कि भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाता रहेगा।
वित्त मंत्री ने आगे कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि परिवारों के हाथ में अधिक से अधिक पैसा पहुंचे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आज माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती का पावन अवसर है और इसी शुभ दिन वह बजट पेश कर रही हैं।
Budget 2026 Highlights: पिछले बजट का सबसे बड़ा ऐलान
पिछले साल के बजट में जिस ऐलान से सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था 12 लाख रुपये तक की सालाना टैक्सेबल इनकम को टैक्स फ्री बनाया जाना। वेतनभोगी कर्मचारी को 75000 रुपये तक के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ अब नई आयकर व्यवस्था में 12.75 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं भरना होगा। 12 लाख रुपये तक की सालाना टैक्सेबल इनकम, रिबेट की मदद से टैक्स फ्री बनाई गई है। रिबेट का मतलब है सरकार द्वारा एक लिमिट तक टैक्स माफ कर दिया जाना। इसके अलावा वित्त मंत्री ने नई आयकर व्यवस्था के तहत टैक्स स्लैब्स में बदलाव का भी ऐलान किया था।
राष्ट्रपति ने बजट के लिए दीं शुभकामनाएं
राष्ट्रपति भवन कार्यालय ने एक्स पर लिखा, 'केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने बजट प्रस्तुति के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री और उनकी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।'
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण टीम के साथ संसद पहुंचीं
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी अपनी टीम के साथ संसद पहुंच गए हैं, जहां वे केंद्रीय बजट से जुड़ी आगे की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।
#UnionBudget2026 | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman and MoS Finance Pankaj Chaudhary, along with their team, arrive at the Parliament. pic.twitter.com/Zxo7HDObEn
— ANI (@ANI) February 1, 2026