Budget 2026 Live Updates :‘युवाशक्ति बजट’ पर जोर,... ... Union Budget 2026 Live Updates: हाई-स्पीड ट्रेन से हेल्थकेयर तक बड़ा ऐलान, निर्मला सीतारमण ने खोला विकास का पिटारा, जानिए किसानों और मिडिल क्लास को क्या-क्या मिला?
Budget 2026 Live Updates :‘युवाशक्ति बजट’ पर जोर, नंबर-1 अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य: वित्त मंत्री
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा कि सरकार पर भरोसा बनाए रखने के लिए वह देशवासियों की आभारी हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास का लाभ हर किसान, अनुसूचित जाति समेत समाज के सभी वर्गों तक पहुंचना चाहिए, इसी सोच के साथ इस बजट को “युवाशक्ति बजट” के रूप में तैयार किया गया है।
भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री ने संत रविदास को भी याद किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से देश का आर्थिक विकास लगातार जारी है और भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को वैश्विक बाजारों से और मजबूत तरीके से जुड़ना होगा तथा देश का लक्ष्य दुनिया की नंबर-1 अर्थव्यवस्था बनना है।
Update: 2026-02-01 05:53 GMT