Union Budget 2026 Live Updates: हाई-स्पीड ट्रेन से हेल्थकेयर तक बड़ा ऐलान, निर्मला सीतारमण ने खोला विकास का पिटारा, जानिए किसानों और मिडिल क्लास को क्या-क्या मिला?
Union Budget 2026 Live Updates: देश का केंद्रीय बजट आज पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगी।
Union Budget 2026 Live Updates: आज 1 फरवरी, 2026 का दिन भारत के इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। पहली बार रविवार के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार 9वां और मोदी सरकार का 15वां बजट पेश कर रही हैं। संसद की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हो गई। क्या इस बार केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का तोहफा मिलेगा? क्या इनकम टैक्स स्लैब में मिडिल क्लास को राहत मिलेगी? या फिर आम आदमी को महंगाई का झटका लगेगा। इन सभी सवालों के जवाब आपको NPG पर मिलेंगे। पल-पल की ताजा अपडेट्स, विशेषज्ञों की राय और बजट भाषण की हर बारिकियों को जानने के लिए बने रहें हमारे साथ…
Aam Budget 2026 Update : लोकसभा अध्यक्ष ने स्थगित की सदन की कार्यवाही
बजट भाषण पूरा होने के बाद सरकार की तरफ से विधेयक पेश करने की कार्यवाही शुरू की गई, लेकिन इस बीच विपक्ष ने हंगामा कर दिया। ऐसे में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को 2 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया। देश, दुनिया, मनोरंजन और टेक सहित अन्य क्षेत्रों की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। धन्यवाद।
Budget 2026 बजट के बाद क्या-क्या होगा महंगा
- खनिज
- स्क्रैप
- शराब
- वायदा कारोबार करना
Aam Budget 2026 Update : बजट के बाद क्या-क्या होगा सस्ता
- कैंसर, शुगर से जुड़ी दवाइयां
- 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी
- सोलर एनर्जी से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी
- चमड़ा और कपड़ा निर्यात करना सस्ता होगा
- जूते, बैट्री माइक्रोवेव ओवन सस्ता होगा
- रक्षा क्षेत्र में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट
Union Budget 2026 live : खेल क्षेत्र के लिए क्या हुए ऐलान
Union Budget 2026 live : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान खेल क्षेत्र के लिए कई ऐलान किए हैं। उन्होंने बताया कि अगले दशक में खेलों में बदलाव के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू होगा। इसके साथ ही खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के अलावा खेल तकनीक को बढ़ावा देने पर भी जोर रहेगा। वित्त मंत्री ने बताया कि इसके अलावा प्रशिक्षण और खेल इन्फ्रा को विकसित करने पर जोर रहेगा।
Union Budget 2026 live : बजट भाषण की प्रमुख घोषणाएं
- 5 पूर्वोत्तर राज्यों में पर्यटन स्थलों का निर्माण
- नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी बनेगी
- 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में
- हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल
- किसान की आय बढ़ाने का प्लान
- खेलो इंडिया मिशन
- 15 पुरातात्विक साइट्स को वाइब्रेंट डेस्टिनेशन बनाएंगे
- डिजिटल नॉलेज ग्रिड पर टूरिस्ट साइट्स की जानकारी
- ट्रेकिंग, हाइकिंग पर योजना
- पशुपालन-वैट कॉलेज के लिए सब्सिडी सपोर्ट स्कीम
- टीसीएस ओवरसीज टूर पैकेज को 2 पर्सेंट करेंगे
बजट 2026 LIVE: IT सेक्टर को बड़ा बढ़ावा
बजट 2026 LIVE: बजट में भारत को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, IT-सक्षम सेवाएं, KPO और अनुबंध में वैश्विक नेतृत्व के रूप में मान्यता मिली है। अब इन सभी को एक ही श्रेणी 'सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएं' में शामिल किया जाएगा। सभी IT सेवाओं के लिए सामान्य सेफ हार्बर लाभ 15.5 प्रतिशत लागू होगा। सेफ हार्बर का लाभ लेने की थ्रेशहोल्ड सीमा 300 करोड़ से बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये की गई है। IT सेवाओं के लिए सेफ हार्बर स्वीकृति ऑटोमेटेड, रूल-ड्रिवन सिस्टम के जरिए प्रोसेस होंगे, टैक्स ऑफिसर्स द्वारा जांच की जरूरत नहीं होगी।
बजट 2026 LIVE: विदेश जाना होगा सस्ता, विदेश में पढ़ाई करने वालों को भी राहत
बजट 2026 LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब इनकम टैक्स भरना आसान होगा। मोटर एक्सीडेंट क्लेम में ब्याज नहीं लगेगा। विदेश की यात्रा करना भी अब सस्ता होगा। यात्रा पैकेज पर लगने वाले TDS को अब कम करते हुए 2 प्रतिशत किया जाएगा। ITR 1-2 में रिटर्न अब 31 जुलाई तक फाइल कर सकेंगे। पहले आखिरी तारीख 31 दिसंबर थी।
वित्त मंत्री ने विदेश में पढ़ाई करने वाले युवाओं और उनके परिजनों को भी राहत दी है। इसके तहत उदारीकृत प्रेषण योजना (LRS) योजना में शिक्षा के उद्देश्य से भेजे जाने वाले पैसों पर लगने वाले TDS को भी कम कर दिया गया है। इस फैसले से विदेश में पढ़ाई कर रहे या पढ़ाई की योजना बना रहे छात्रों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
बजट 2026 LIVE: सरकार ने 4.4 प्रतिशत रखा राजकोषीय घाटा
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए संशोधित अनुमान के अनुसार, राजकोषीय घाटा 4.4 प्रतिशत रखा है। इसी तरह वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट अनुमान के अनुसार राजकोषीय घाटा 4.3 प्रतिशत प्रस्तावित किया गया है।
बजट 2026 LIVE: महिलाओं के लिए SHE की घोषणा
बजट 2026 LIVE: निर्मला सीतारमण ने SHE मार्ट्स का ऐलान किया है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं इनका काम कप्तान के तौर पर संभालेंगी। लखपति दीदी की तर्ज पर सरकार ने महिलाओं को क्रेडिट लिंक्ट मार्ट्स का जिम्मा सौंपने का प्रस्ताव दिया है। इसके जरिए ग्रामीण महिलाएं आजीविका कमा सेकेंगी। SHE का मतलब सेल्फ हेल्प ग्रुप है।
Union Budget Speech Live Updates: हर जिले में बनेगा एक गर्ल्स हॉस्टल
वित्त मंत्री ने गर्ल्स एजुकेशन को सपोर्ट करने के लिए हर जिले में एक लड़कियों का हॉस्टल बनाने की बात कही। वित्त मंत्री ने कहा किउच्च शिक्षा में, STEM संस्थानों में, पढ़ाई के लंबे घंटे और लैब का काम लड़कियों स्टूडेंट्स के लिए कुछ चुनौतियां खड़ी करते हैं। ऐसे में हमारी योजना के जरिए, हर जिले में एक लड़कियों का हॉस्टल बनाया जाएगा ताकि इमर्सिव अनुभवों के जरिए एस्ट्रोफिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी को बढ़ावा दिया जा सके।