Budget Live Updates :गरीबी दूर करने और परिवार की... ... Union Budget 2026 Live Updates: हाई-स्पीड ट्रेन से हेल्थकेयर तक बड़ा ऐलान, निर्मला सीतारमण ने खोला विकास का पिटारा, जानिए किसानों और मिडिल क्लास को क्या-क्या मिला?

Budget Live Updates :गरीबी दूर करने और परिवार की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस: वित्त मंत्री

Budget Live Updates : बजट भाषण के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने हाउसहोल्ड पर्चेजिंग पावर बढ़ाने और गरीबी दूर करने पर विशेष फोकस किया है, जिसकी वजह से देश की आर्थिक वृद्धि दर 7 प्रतिशत से ऊपर बनी रही। उन्होंने कहा कि भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाता रहेगा।

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि परिवारों के हाथ में अधिक से अधिक पैसा पहुंचे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आज माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती का पावन अवसर है और इसी शुभ दिन वह बजट पेश कर रही हैं।

Update: 2026-02-01 05:49 GMT

Linked news