जब डीएसपी ने CM को किया सैल्यूट...डेढ़ साल की बेटी को गोद में ले ड्यूटी पर थीं DSP, जज्बे को देख खुद मिलने आए मुख्यमंत्री

Update: 2021-10-21 12:50 GMT

लखनऊ 21 अक्टूबर 2021. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के अलीराजपुर दौरे के दौरान डीएसपी मोनिका सिंह अपनी डेढ़ साल की बेटी को गोद में लिए ड्यूटी पर तैनात थीं. मुख्यमंत्री की नजर जब डीएसपी मोनिका और उनकी बेटी पर पड़ी तो वो उनके पास पहुंचे और उनके जज्बे की तारीफ की.

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ पोस्ट किए हैं जो दिल को छू लेने वाले हैं। इस तस्वीरों में मां की ममता और कर्तव्य दोनों को एक साथ देखा जा सकता है। इसके साथ ही इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है। दिल को छू लेने वाला ये नजारा मध्य प्रदेश के जोबट अलीराजपुर का है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अलीराजपुर दौरे पर गए थे इस दौरान उनकी नजर डीएसपी मोनिका सिंह पर पड़ी जो अपनी डेढ़ साल की बेटी को गोद में लिए ड्यूटी पर तैनात थी। इसके साथ ही उन्होंने इस बात को ट्वीटर पर भी शेयर किया है।

उन्होंने मोनिका की तारीफ करते हुए ट्वीटर पर पोस्ट किया "अलीराजपुर यात्रा के दौरान मैंने देखा कि डीएसपी मोनिका सिंह अपनी डेढ़ वर्ष की बेटी को बेबी कैरियर बैग में लिए ड्यूटी पर तैनात थीं। अपने कर्तव्य के प्रति उनका यह समर्पण अभिनंदनीय है। मध्यप्रदेश को आप पर गर्व है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं और लाडली बिटिया को आशीर्वाद देता हूं। " 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डीएसपी मोनिका सिंह ने बताया कि 2 दिन के लिए उनकी ड्यूटी लगाई गई थी. उनके पति दिल्ली रहते हैं. वे साइबर संबंधी मामलों के कई बड़ी एजेंसियों के सलाहकार भी हैं. ऐसे में उनको दिल्ली ही रहना होता है. 18 माह की बेटी मायसा को एक दिन के लिए तो मैं स्वजनों के साथ छोड़ सकती थी, लेकिन वर्तमान में इतनी छोटी बेटी अपनी मां के बिना नहीं रह सकती. मां होने के नाते मेरे लिए भी 2 दिन दूर रह पाना संभव नहीं था. ऐसे में उसे मैं ड्यूटी पर लेकर आई.

Similar News