IAS TVSN Prasad Biography in Hindi: आईएएस टीवीएसएन प्रसाद का जीवन परिचय ( जीवनी), जानिए कौन है हरियाणा कैडर के आईएएस टीवीएसएन प्रसाद?

IAS TVSN Prasad Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth:– आईएएस टीवीएसएन प्रसाद हरियाणा कैडर के 1988 बैच के आईएएस हैं। वे मूलतः आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की उपाधि प्राप्त की है। वर्तमान में उन्हें हरियाणा का चीफ सेकेट्री नियुक्त किया गया है। वे अक्टूबर 2024 तक हरियाणा के मुख्य सचिव के पद पर रहेंगे।

Update: 2024-08-02 08:45 GMT

( IAS TVSN Prasad Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth )

एनपीजी। आईएएस टीवीएसएन प्रसाद हरियाणा कैडर के 1988 बैच के आईएएस हैं। वे मूलतः आंध्रप्रदेश के गोदावरी जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता हाईकोर्ट जज रह चुके हैं। प्रसाद ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की उपाधि प्राप्त की है। विदेश से भी उन्होंने शिक्षा ली है। प्रसाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी भारत सरकार में काम कर चुके हैं। वे केवल तीन माह तक हरियाणा के मुख्य सचिव रहेंगे। आइए जानते हैं उनके बारे में...

जन्म और शिक्षा:–

टीवीएसएन प्रसाद हरियाणा कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वे हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वे मूलतः आंध्र प्रदेश राज्य के गोदावरी जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 14 अक्टूबर 1964 को आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के एक तेलुगू परिवार में हुआ। उनके पिता जस्टिस टीएचबी चलपति आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय और पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में जस्टिस के रूप में कार्यरत रहे हैं।

टीवीएसएन प्रसाद ने हैदराबाद पब्लिक स्कूल बेगमपेट से अपने स्कूल की शिक्षा पुरी की। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हैदराबाद से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्तकी। प्रसाद ने हावर्ड विश्वविद्यालय में भी अध्ययन किया जहां उन्होंने एडवर्ड एस मेशन फैलोशिप पर हॉवर्ड कैनेडी स्कूल का गवर्नमेंट से लोक प्रशासन में पोस्ट ग्रेजुएशन की उपाधि प्राप्त की। सर्विस के दौरान कुछ समय पहले ही उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से अर्थशास्त्र में पीएचडी पूरी की है।

प्रोफेशनल कैरियर:–

प्रसाद ने 25 अगस्त 1988 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की। वे कई जिलों में कलेक्टर रहे हैं। इसके अलावा कई विभागों में सचिव रहे हैं। वह राज्य के वित्त राजस्व और ट्रेजरी सचिव के रूप में कार्यरत रह चुके हैं। मौद्रिक और राजकोषीय नीतियों से संबंधित आर्थिक मुद्दों पर उनके कई प्रकाशन है। 5 साल तक में वित्त व योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। प्रसाद एक साथ लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रभारी मुख्य सचिव गृह सचिव और वित्त आयुक्त राजस्व सचिव जैसे पदों पर एक साथ कार्यरत रहे हैं। अगस्त 2022 से वे राज्य के गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सितंबर 2023 में सरकार ने उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व की जिम्मेदारी भी सौंपी थी।

टीवीएसएन प्रसाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी कार्य कर चुके हैं। वह कई वर्षों तक विश्व बैंक में लीड इंफ्रास्ट्रक्चर कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्य कर चुके हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव संजीव कौशल 31 जुलाई को रिटायर हो गए हैं। उनका सीएमओ के एक अधिकारी से विवाद चल रहा था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पद संभालते ही वह 15 मार्च 2024 से छुट्टी पर चले गए थे। तब से प्रसाद ही कार्यवाहक मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे। संजीव कौशल हरियाणा कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह 30 जुलाई तक छुट्टी पर थे और 31 जुलाई को उन्हें सचिवालय आना था। पर 31 जुलाई को छुट्टी के चलते घर बैठे ही वह सेवानिवृत हो गए। इसके बाद प्रसाद को कार्यवाहक मुख्य सचिव से मुख्य सचिव बनाया गया।

यदि संजीव कौशल को सरकार 3 माह का सेवा विस्तार दे देती तो प्रसाद का मुख्य सचिव बनना संभव नहीं हो पाता। क्योंकि प्रसाद की अक्टूबर 2024 में सेवानिवृत्ति है। सेवा विस्तार नहीं होने की स्थिति में वे केवल तीन माह तक मुख्य सचिव के पद पर रह सकेंगे।

Full View

Tags:    

Similar News