आठ नगरीय निकाय में महिलाओं की संख्या पुरुष मतदाता पर भारी : दो परिषद.. दो निगम और चार नगर पंचायतों में महिला वोटर ज़्यादा

Update: 2021-12-16 14:49 GMT

रायपुर 16 दिसंबर 2021।  प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय चुनावों में आठ ऐसे निकाय हैं जहां महिला मतदाता पुरुष मतदाता के मुक़ाबले ज़्यादा हैं।इनमें दो निगम हैं, दो पालिका परिषद है जबकि चार नगर पंचायत शामिल हैं। निर्वाचन आयोग से मतदाता संख्या का जो अंतिम निर्णायक आँकड़ा जारी हुआ है उसमें नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में पुरुषो से 859 ज्यादा,नगर पालिक निगम बीरगांव में 6828 ज़्यादा,नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा में 430 ज़्यादा,नगर पालिक परिषद खैरागढ़ में 478 ज़्यादा,नगर पंचायत नरहरपुर में 133 ज़्यादा,नगर पंचायत कोंटा में 225,नगर पंचायत भैरमगढ़ में 203 और नगर पंचायत भोपालपट्टनम में 124 महिला मतदाता पुरुष मतदाता के मुक़ाबले ज़्यादा हैं। सबसे ज़्यादा अंतर नगर निगम बीरगांव में है जबकि सबसे कम अंतर भोपालपटनम में है।

Tags:    

Similar News