एसएसपी माथुर बनीं सीक्रेट सेंटा, झुग्गी बस्तियों व ग्रामीण एरिया के बच्चों के लिये भेजा उपहार
बिलासपुर 25 दिसम्बर 2021। क्रिसमस के दिन बिलासपुर के बच्चो के लिये एसएसपी पारुल माथुर सीक्रेट सेंटा साबित हुईं। उन्होंने स्लम एरिया व रूरल एरिया के बच्चो को उपहार के साथ ही चॉकलेट्स भेजे। क्रिसमस के दिन बड़ो के साथ ही बच्चो को भी सेंटा क्लॉज से गिफ्टस मिलने की चाहत होती है। निरंतर अभावों में रहने वाले गरीब तबके के बच्चो के चेहरों में मुस्कान लाने के लिये पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने एडिशनल एसपी गरिमा द्विवेदी से कल चर्चा की। इस दौरान दोनों महिला अधिकारियों ने क्रिसमस के दिन गरीब बच्चों की खुशी के लिए उपहारों के साथ चॉकलेट्स भिजवाने की योजना बनाई।
तय योजना अनुसार आज क्रिसमस के दिन एसएसपी पारुल माथुर ने सीक्रेट सेंटा के रूप में एडिशनल एसपी गरिमा द्विवेदी के सुपरविजन में स्लम एरिया और रूरल एरिया के बच्चों के लिए उपहार ,चॉकलेट और चिप्स भिजवाया। जिसे रक्षा टीम के द्वारा मांडव बस्ती दयालबंद, ग्राम लगरा, तोरवा, डीपरापारा , मन्नुचौक में पहुचकर करीब वहाँ 500 बच्चों को बांटा गया।एसएसपी द्वारा भेजे गए उपहार पाकर बच्चो के चेहरे दमक उठे। औऱ उन्होंने सीक्रेट सेंटा को धन्यवाद कहा।
एसएसपी माथुर ने एनपीजी से चर्चा में बताया कि "क्रिसमस मे घर के बच्चो के लिए गिफ्ट्स ले रहीं थीं,इस दौरान विचार आया कि क्यो न कमजोर तबकों के बच्चो को थोड़ी खुशियां देने के लिये भी कुछ किया जाएं. और फिर प्लान कर के जो हो सकता था वो किया"