SP के घर में काम करने वाली नौकरानी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, बोली-आधी रात...

Update: 2023-06-22 14:35 GMT

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के एसपी पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है आरोप लगाने वाली महिला एसपी के सरकारी बंगले पर निजी सहायिका का काम करती थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि कौशांबी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शासकीय बंगले में आधी रात को जबरदस्ती उससे संबंध बनाने की कोशिश करते हुए मुझे बार-बार उठाकर बेड़ पर पटक दिए। किसी तरह मैं अपनी इज्जत बचाकर वहां से भागी। घटना के बाद महिला ने एसपी की इस करतूत का बखान सोशल मीडिया पर किया है। महिला के द्वारा आरोप लगाए जाने के इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी पर लगे इस बड़े आरोप के बाद प्रदेश के डीजीपी ने आई जी के नेतृत्व में 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है और जांच रिपोर्ट देने को कहा है।

कौशांबी जिले में एसपी के पद पर बृजेश कुमार श्रीवास्तव पदस्थ हैं। इससे पहले वह कानपुर कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त थे पिछले तबादलों में उन्हें कौशांबी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनके यहां काम करने वाली महिला ने इस घटना का विवरण वीडियो बना कर दिया है। पीड़िता के अनुसार वह एसपी के घर में उनकी 86 वर्षीय बीमार मां की देखभाल करती है। वह शाम को 4 बजे अपनी ड्यूटी में जाती थी और सुबह 8 बजे तक के एसपी बंगले में ड्यूटी करती थी। इस दौरान रात में खाना भी वह खुद ही बनाती थी। रात में एसपी के मां के कमरे में ही सो जाती थी। पीड़िता ने बताया कि 14 जून की रात 11 बजे एसपी ने घर पर मछली बनवाई और शराब पी फिर अपने कमरे में पानी रखने को कहा। जब महिला पानी रखने गई थीं तो एसपी ने उससे कहा कि आज लगातार मीटिंग में लंबा बैठने के चलते उनके कमर में दर्द हो रहा है। इसलिए आप लाल तेल से मालिश कर दो। जिस पर महिला एसपी की मालिश करने लगी। मालिश के दौरान एसपी ने कहा कि मैं तुम्हें पसंद करता हूं, और तुम मुझे अपना जिस्म छूने की अनुमति दो। साथ ही एसपी ने गलत काम करने के लिए भी दबाव बनाया। महिला के मना करने पर एसपी ने उसे बेड पर पटक दिया। महिला जब उठ कर जाने लगी तब एसपी ने उसका हाथ पकड़ कर खिंच कर फिर से बेड़ पर गिरा दिया। यह क्रम एसपी के द्वारा बार बार दोहराया गया। किसी तरह महिला अपनी इज्जत बचा भागी।

महिला ने पूरे घटनाक्रम का उल्लेख कर वीडियो बनाया है। यह वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया। डीजीपी ने मामले की जांच हेतु तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। मामलें के बारे में एडीजी जोन भानु भाष्कर ने मीडिया को बताया कि डीजीपी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए आईजी रेंज चंद्रप्रकाश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। इसमें एसपी चित्रकूट वृंदा शुक्ला और सीडीओ प्रतापगढ़ ईशा प्रिया को भी शामिल किया गया है। इस समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि छोटेलाल यादव नामक मेरे फालोवर ने मेरी 86 वर्षीय बीमार मां की देखभाल के लिए महिला को भांजी बताकर रखवाया था। पिछले कुछ महीनों से बंगले में काम कर रही थी। पिछले कुछ माह से आवास से सामान चोरी हो रहे थे। करीब 10 दिन पहले पत्नी के कपड़े और सोने की पायल चोरी गई। इसके बाद महिला को नौकरी से निकाल दिया तो वह झूठे आरोप लगा रही है।

Full View

दूसरी तरफ मामलें में नया मोड़ आ गया है। महिला ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अपने आरोपों को वापस ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने महिला को मीडिया के सामने पेश किया। महिला ने संवाददाताओं से कहा कि मुझे एसपी की पत्नी ने थाली तोड़ने पर डांटा था और काम से हटा दिया था इसलिए मैंने एसपी पर झूठे आरोप लगा दिए थे। इसके लिए मैं माफी मांगती हूं।

Tags:    

Similar News