IPS रजनेश सिंह का निलंबन निरस्त कर सभी लाभ देने कैट ने दिया आदेश.. लेकिन राहत की राह अब भी मुश्किल
रायपुर,18 नवंबर 2021। निलंबित आईपीएस रजनेश सिंह को कैट से राहत मिल गई है। कैट ने रजनेश सिंह के निलंबन को निरस्त कर दिया है।
जबलपुर कैट से रजनेश सिंह को राहत मिली है, लेकिन इस राहत का फ़ायदा जल्द शायद ही रजनेश सिंह को मिलेगा। खबरें हैं कि राज्य सरकार इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट जा सकती है।
हालांकि पंक्तियों के लिखे जाने तक कैट का आदेश राज्य सरकार तक नहीं पहुँचा है।