चप्पल कांड के खिलाफ राप्रसे अधिकारियों ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

Update: 2021-12-27 13:45 GMT

रायपुर, 27 दिसंबर 2021।मुंगेली ज़िला पंचायत सीईओ के साथ हुए अभद्रतापूर्वक व्यवहार के ख़िलाफ़ छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने निंदा प्रस्ताव पारित कर कार्यवाही हेतु मुख्य सचिव से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा ।

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ( अपर कलेक्टर , संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर का संघ )ने आज छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक मुखिया , प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन से संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष पांडे के नेतृत्व में संघ के सदस्य अन्वेश घृतलहरे , पूनम सोनी ,  दिव्या वैष्णव , अर्चना पांडे एवं राकेश साहू मिले।

23 दिसंबर को ज़िला पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  राहुल ब्यास (आई ए एस) को ज़िला पंचायत के सदस्या श्रीमती लैला ननकू भिखारी द्वारा अमर्यादित व्यवहार कर चप्पल से मारने की कोशिश कर अभद्र और अपमानजनक व्यवहार के ख़िलाफ़ ज़िला पंचायत सदस्या के विरिद्ध कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया और संघ द्वारा मुख्य सचिव से संघ के सदस्यों की सुरक्षा की चिंता करते हुए संरक्षण की माँग की गई।

मुंगेली ज़िला पंचायत में सीईओ के साथ हुई घटना के संबंध में पूर्व में बैठक कर रोष व्यक्त कर निंदा प्रस्ताव पारित की गई ।

Tags:    

Similar News