राजीव कुमार बने नए मुख्य चुनाव आयुक्त, 15 मई से सुशील चंद्रा की जगह संभालेंगे कार्यभार, बस्तर कलेक्टर रजत कुमार के ससुर हैं नए सीईसी

Update: 2022-05-12 08:22 GMT

नई दिल्ली, 12 मई 2022। देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) राजीव कुमार होंगे। राजीव कुमार 15 मई को अपना कार्यभार संभालेंगे। राजीव कुमार की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

राजीव कुमार 1984 बैच के झारंखंड कैडर के आईएएस थे। मोदी सरकार में वित्त जैसे विभाग के सिकरेट्री रह चुके हैं। आईएएस से रिटायर होने के बाद 2 सितंबर 2020 को बन्हें निर्वाचन आयुक्त बनाया गया। राजीव कुमार 15 मई 2022 से 18 फरवरी 2025 तक इस पद पर रहेंगे. 19 फरवरी 2025 को राजीव कुमार का 65वां जन्मदिन है. संविधान के मुताबिक, निर्वाचन आयुक्तों का कार्यकाल छह साल या फिर 65 साल की उम्र तक होता है। राजीव कुमार का छत्तीसगढ़ से भी कनेक्शन है। वे बस्तर कलेक्टर रजत बंसल के ससुर हैं। रजत 2012 बैच के आईएएस हैं।

Tags:    

Similar News