जानिए देश मे IAS, IPS, IFS के स्वीकृत पदों के मुकाबले कितने अफसर है कार्यरत कितनी सीटें है खाली, सरकार ने दी जानकारी

Update: 2022-12-18 12:02 GMT

IAS IPS News

नई दिल्ली। सरकार ने लोकसभा में देश मे कार्यरत अफसरों की संख्या बताई है। एक सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने आईएएस,आईपीएस व आईएफएस के स्वीकृत पद व कार्यरत अफसरों व रिक्त पदों की जानकारी दी है। साथ ही यह जानकारी भी दी है कि यूपीएससी 2021 की परीक्षा में चयनित 748 अभ्यर्थियों मे से 91 को कोई भी पद नही दिए गए है।

बुधवार 14 दिसंबर को केंद्रिय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में लिखित जानकारी दी। मंत्री के जवाब के अनुसार देश मे आईएएस अफसरों के 6789, आईपीएस अफसरों के 4984 व आईएफएस अफसरों( वन सेवा) के 3191 पद स्वीकृत है। सरकार ने अपने जवाब में बताया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियो के 1472 पद, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के 814 पद व भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के 1057 पद रिक्त है। मंत्री ने आगे बताया कि इस लिहाज से स्वीकृत पदों की अपेक्षा आईएएस के 5317 पदों पर,आईपीएस के 4120 पदों पर व आईएफएस के 2134 पदों पर अफसर कार्यरत हैं।

मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सर्विस परीक्षा 2021 में चयनित हुए 748 अभ्यर्थियों में से 91 अभ्यर्थियों को कोई भी सरकारी सेवा आवंटित नही की गई है। सरकार के अनुसार ऐसी स्थिति इसलिए बनी कि कुछ अभ्यर्थियों ने बेहद कम सेवाओ का प्रिफरेंस अपने डीएएफ फॉर्म में भरे थे। पर प्रावीण्यता सूची के आधार पर उन्हें उनका मनचाहा विभाग नही मिला। पर उसके बाद जो अन्य विभाग उन्हें मिल सकते थे वह भी प्रिफरेंस नही भरने के कारण उन्हें नही मिल पाया। इसके अलावा मेडिकल जांच के नतीजे,आरक्षित श्रेणी के विफल दावे व उम्मीदवारों द्वारा अपनी दावेदारी वापस लेने के चलते यह स्थिति बनी है।

Tags:    

Similar News