IPS Transfer News: बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 8 IPS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

8 IPS Ka Tabadala: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रविवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। दरअसल , 8 IPS अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें से तीन जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं। तो चलिए जानते हैं 8 IPS अफसरों को कहां से कहां मिली नई जिम्मेदारी (IPS Transfer)?

Update: 2025-08-31 11:28 GMT

8 IPS Ka Tabadala: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रविवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। दरअसल , 8 IPS अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें से तीन जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं। तो चलिए जानते हैं 8 IPS अफसरों को कहां से कहां मिली नई जिम्मेदारी (IPS Transfer)? 

उत्तर प्रदेश में 8 IPS अफसरों के तबादले 

  • 1992 बैच के PPS अफसर राम सेवक पैकरा 2013 में IPS बने। जिन्हें शामली पुलिस अधीक्षक से मुरादाबाद पुलिस अधीक्षक पीटीएस बनाया गया है। 
  • 1993 बैच के PPS अफसर घनश्याम चौरसिया 2015 में IPS बने। जिन्हें श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ बनाया गया है।
  • अरविंद मिश्र पदोन्नति के बाद साल 2015 में IPS बने। जिन्हें कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक से लखनऊ पुलिस अधीक्षक EOW का जिम्मा सौंपा गया है। 
  • 1997 बैच के PPS अफसर नरेंद्र प्रताप एक महीने पहले ही IPS बने। जिन्हें बागपत अपर पुलिस अधीक्षक से शामली पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 
  • 2018 बैच के राहुल भाटी को लखनऊ SSF SP से श्रास्वती  पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  • 2017 बैच की IPS श्रद्धा नरेंद्र पांडे को अलीगढ़ पीएसी सेनानायक से अब कानपुर देहात का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 
  • लाखन सिंह यादव गौतमबुद्धनगर पुलिस उपायुक्त से अलीगढ़ पीएसी सेनानायक बनाया गया है 
  • डॉ प्रवीण रंजन सिंह को गौतमबुद्धनगर अपर पुलिस उपायुक्त से गौतमबुद्धनगर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। 


Tags:    

Similar News