IPS Transfer: 26 IPS अफसरों का तबादला, कई जिलों में बदले गए SP, देखें पूरी लिस्ट
IPS Transfer: इन दोनों अलग अलग राज्यों में तबादलों का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. दो राज्यों में भारतीय पुलिस सेवा के 26 अधिकारियों का तबादला किया गया है.
IPS Transfer
IPS Transfer: इन दोनों अलग अलग राज्यों में तबादलों का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. दो राज्यों में भारतीय पुलिस सेवा के 26 अधिकारियों का तबादला किया गया है. उत्तराखंड के 20 आईपीएस (Uttarakhand IPS Transfer) और और पश्चिम बंगाल में 6 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर (West Bengal IPS Transfer) हुआ है.
उत्तराखंड में किन आईपीएस का हुआ तबादला
उत्तराखंड में 20 आईपीएस का तबादला हुआ है. जिसे लेकर गृह अनुवभाग ने अधिसूचना कर दी है. जिसके अनुसार, कई जिलों के एसपी बदले गए हैं. आईपीएस प्रेमेंद्र डोबाल (IPS Premendra Dobal) को देहरादून एसपी बनाया गया है. आईपीएस अजय नवनीत सिंह(IPS Ajay Navneet Singh) को हरिद्वार का एसएसपी बनाया गया है.
आईपीएस अक्षय प्रह्लाद कोण्डे को पिथौरागढ़ का एसपी नियुक्त किया गया है. आईपीएस रेखा यादव को चंपावत का एसपी बनाया गया है. आईपीएस निहारिका तोमर को रुद्रप्रयाग की एसपी की जिम्मेदारी मिली है. आईपीएस जितेंद्र कुमार मेहरा को बागेश्वर का नया एसपी बनाया गया है.
आईपीएस अजय सिंह को एसटीएफ एसपी पद के पर तैनात किया गया है. आईपीएस अजय गणपति कुंभार को उधम सिंह नगर का एसपी बनाया गया है. आईपीएस मणिकांत मिश्रा को एसपी अभिसूचना नियुक्त किया गया है. आईपीएस अमित श्रीवास्तव को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर पद के पद पर तैनात किया गया है.
उत्तराखंड आईपीएस तबादला सूची- Uttarakhand IPS Transfer List
पश्चिम बंगाल में इन आईपीएस का हुआ तबादला
पश्चिम बंगाल में 6 आईपीएस का तबादला हुआ है. आईपीएस राजीव मिश्रा, आईपीएस लक्ष्मी नारायण मीणा, आईपीएस अधिकारी मुकेश, आईपीएस सैयद वकार रजा, आईपीएस अमरनाथ और आईपीएस वाई. रघुवंशी का तबादला हुआ है.
आईपीएस राजीव मिश्रा को साउथ बंगाल का आईजीपी बनाया गया है.
मुर्शिदाबाद जंगीपुर रेंज के आईजीपी के पद पर तैनात आईपीएस मुकेश को आईजीपी आईबी पश्चिम बंगाल के पद पर तैनात किया गया है.
आईपीएस वाई. रघुवंशी को कृष्णा नगर पीडी का एसपी बनाया गया है.
आईपीएस लक्ष्मी नारायण मीणा को सीआईडी का एडीजी और आईजीपी नियुक्त किया गया है.
डीआईजी नदिया एवं राणाघाट रेंज के पद पर तैनात आईपीएस सैयद वकार रजा को डीआईजी मुर्शिदाबाद रेंज बनाया गया है.
कृष्णा नगर के एसपी आईपीएस अमरनाथ को जलपाईगुड़ी एसपी नियुक्त किया गया है.