ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट में फिजिकल सुनवाई कल से बन्द, होगी सिर्फ वर्चुअल सुनवाई
नईदिल्ली 2 जनवरी 2021। ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट में कल से फिजिकल सुनवाई बन्द करने के निर्देश दिए गए हैं। कल से सिर्फ वर्चुअल मोड़ में ही सुनवाई होगी। आज सुप्रीम कोर्ट ने इस सम्बंध में आदेश जारी किए हैं। प्राधिकृत अधिकारी द्वारा आदेश्य मे कहा गया हैं कि दिनांक 7 अक्टूबर 2010 को फिजिकल सुनवाई के लिए जारी एसओपी को फिलहाल स्थगित किया जाता है। अब 3 जनवरी से अगले दो हफ़्तों तक वर्चुअल सुनवाई में मामले सुने जाएंगे।