आईजी अजय यादव की क्लास : हवलदारों के ट्रेनिंग क्लास में कहा -'थाने में प्रताड़ित करने वाला भी पहुँचता है,प्रताड़ित होने वाला भी..पहचान रखिए..'

Update: 2021-11-12 14:40 GMT

अंबिकापुर,12 नवंबर 2021। रेंज के तीन ज़िलों बलरामपुर-रामानुजगंज,जशपुर और सरगुजा ज़िले के डेढ़ सौ आरक्षकों की पदोन्नति के बाद प्रधान आरक्षकों की ट्रेनिंग के पहले सत्र में रेंज आईजी अजय यादव ने भी क्लास ली। प्री प्रमोशन कोर्स में शामिल नव हवलदारों को आईजी अजय यादव ने कहा

"थाने में दो प्रकार के लोग पहुँचते है, पहला प्रताड़ित दूसरा प्रताड़ित करने वाले,आपको पहचान करना है कौन प्रताड़ित करना है कि कौन प्रताड़ित है और कौन प्रताड़ित कर रहा है,तब ही परित्राणाय साधुनाम का आदर्श वाक्य चरितार्थ हो सकेगा"

रेंज आईजी अजय यादव ने कहा

"आप मैं हम सब सामान्य परिवार से आते हैं, लेकिन थाने में सामान्य परिवार से लोग जब आते हैं,तो हम अपनी ही पृष्ठभूमि ही भूल जाते हैं, यह भूल आप लोग मत करिएगा।विवेचना जैसा अहम काम अब आप लोग करेंगे, इस जवाबदेही को समझिए, यह विवेचना ही होती है जिसके आधार पर सरकार सुप्रीम कोर्ट तक लड़ती है, विवेचना का मतलब है तथ्य लाना, पूर्वाग्रह और दूराग्रह बिलकुल ना हो तब ही सही विवेचना होगी"

Tags:    

Similar News