MP IAS Transfer News: आधी रात 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई सीनियर अफसर इधर से उधर, जानिए किसे क्या जिम्मेदारी मिली

MP IAS Transfer News: मध्य प्रदेश में आधी रात बड़ा फेरबदल किया गया है. शुक्रवार की देर भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला हुआ है. 11 आईएएस का ट्रांसफर किया (Madhyapradesh IAS Transfer) गया है.

Update: 2026-02-14 04:03 GMT

ias transfer 

MP IAS Transfer News: भोपाल: मध्य प्रदेश में आधी रात बड़ा फेरबदल किया गया है. शुक्रवार की देर भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला हुआ है. 11 आईएएस का ट्रांसफर किया (Madhyapradesh IAS Transfer) गया है. स्वास्थ्य, वन, जनसंपर्क, आबकारी, कृषि, बिजली वितरण और जिला पंचायत विभाग जे अफसरों को इधर से उधर किया गया है. 

 11 आईएएस का ट्रांसफर

तबादले और नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना कर दी है. जिसके अनुसार, आईएएस अफसर अशोक बर्णवाल, आईएएस संदीप यादव, दीपक सक्सेना, आईएएस मनीष सिंह, आईएएस अजय गुप्ता और अभिजीत अग्रवाल का तबादला हुआ है.

1991 बैच के आईएएस अशोक बर्णवाल (IAS Ashok Barnwal) को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है.

2000 बैच के आईएएस संदीप यादव (IAS Sandeep Yadav) को वन विभाग का प्रमुख सचिव बनाता गया है.

2009 बैच के आईएएस अजय गुप्ता (IAS Ajay Gupta) को जबलपुर विद्युत कंपनी को नया प्रबंध संचालक (MD) बनाया गया है.

आईएएस दीपक सक्सेना (IAS Deepak Saxena) आबकारी आयुक्त नियुक्त किये गए हैं. 

आईएएस उमाशंकर भार्गव (IAS Umashankar Bhargava) को किसान कल्याण तथा कृषि विकास में संचालक बनाया गया है. 

इसी तरह आईएएस मनीष सिंह (IAS Manish Singh) को जनसम्पर्क आयुक्त बनाया गया है. 

आईएएस अभिजीत अग्रवाल (IAS Abhijeet Agarwal) को राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है. 

मध्यप्रदेश आईएएस तबादला सूची- MP IAS Transfer List 




 



 





Tags:    

Similar News