IAS Shruti Singh Biography in Hindi: आईएएस श्रुति सिंह का जीवन परिचय (जीवनी), जानिए कौन है छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस श्रुति सिंह?

IAS Shruti Singh Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth:– आईएएस श्रुति सिंह छत्तीसगढ़ कैडर की 2006 बैच की आईएएस अफसर हैं। वे उत्तरप्रदेश की रहने वाली हैं। इंटर कैडर प्रतिनियुक्ति में वे पांच वर्ष तक उत्तरप्रदेश में भी कार्यरत रहीं हैं। वर्तमान में वे सचिव रैंक की अफसर हैं।

Update: 2024-04-19 10:10 GMT

IAS Shruti Singh

( IAS Shruti Singh Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth )

एनपीजी। आईएएस श्रुति सिंह छत्तीसगढ़ कैडर की 2006 बैच की आईएएस अफसर हैं। वे मूलतः उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की थी। 5 साल अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति में उत्तरप्रदेश में काटने के बाद वे वर्तमान में आवासीय आयुक्त छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली में पदस्थ हैं। वह सचिव रैंक की अफसर हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...

जन्म और शिक्षा:–

छत्तीसगढ़ कैडर की 2006 बैच की आईएएस श्रुति सिंह मूलतः उत्तरप्रदेश की रहने वाली हैं। उनका जन्म 3 नवंबर 1977 को हुआ था। उनके पिता बीबी सिंह झांसी के पूर्व कमिश्नर रह चुके हैं। उनके पति सैन्य अफसर हैं। वे भी सैन्य छावनी लखनऊ में पदस्थ रह चुके हैं। श्रुति सिंह ने राजनीति शास्त्र में एमए किया है।

प्रोफेशनल कैरियर:–

2005 यूपीएससी निकालकर श्रुति सिंह 2006 बैच की आईएएस अफसर बनी। उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर एलॉट हुआ। श्रुति सिंह ने 30 अगस्त 2006 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की है। वे छत्तीसगढ़ में गरियाबंद जिले की कलेक्टर रही है। 23 मार्च 2018 से वह 3 वर्ष के लिए इंटर कैडर प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश चली गई। फिर 2 वर्ष के लिए उनकी प्रतिनियुक्ति और बढ़ी। वे उत्तरप्रदेश में इटावा की कलेक्टर रहीं है। उत्तर प्रदेश में ही सेवारत रहते हुए उन्हें सचिव सह आयुक्त के स्तर पर पदोन्नति मिली। उत्तर प्रदेश में श्रुति सिंह चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक भी रह चुकीं हैं। मार्च 2023 में उनकी इंटर कैडर प्रति नियुक्ति समाप्त होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें आवासीय आयुक्त छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली के पद पर पदस्थ किया है।

Tags:    

Similar News