IAS Pari Bishnoi: IAS परी बिश्नोई ने पूर्व CM के पौत्र और BJP विधायक के साथ रचाई शादी...

Update: 2023-12-25 13:20 GMT

IAS Pari Bishnoi नईदिल्ली। राजस्थान की रहने वाली IAS परी बिश्नोई ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पौत्र भव्य बिश्नोई से शादी रचा ली। IAS परी बिश्नोई 2019 बैच की अफसर हैं, उन्हें सिक्किम कैडर मिला है। 2019 में ऑल इंडिया में 30वीं रैंक हासिल की। वर्तमान में शादी को लेकर परी बिश्नोई ने कैडर बदलकर हरियाणा करवा लिया है।

बीते शुक्रवार 23 दिसम्बर 2023 को परी और भव्य बिश्नोई की शादी उदयपुर होटल राफेल्स में बड़े धूम-धाम से हुई। उदयसागर झील के बीच बने पांच सितारा होटल में दोनों परिवार के करीबी रिश्तेदार ही इस शादी में शामिल हुए। 24 दिसम्बर को अजमेर के पुष्कर में रिष्पेशन हुआ। 26 दिसम्बर को आदमपुर प्रीतिभोज और 27 दिसम्बर को नईदिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। खबर है कि इस रिसेप्शन में कई बड़े नेता और ब्योरोक्रेट्स शामिल होंगे।

दूल्हा भव्य बिश्नोई ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहन रखी थी। वहीँ उनकी दुल्हन लाल रंग के जोड़े में बेहद खुबसूरत लग रहीं थी। बारात जैसे ही होटल पहुंची तो दुल्हन पक्ष ने उनका स्वागत जोरदार अंदाज से किया था। गार्डन में ही मंदिर के पास रात में फेरे हुए. इससे पहले गुरुवार रात यहां संगीत का आयोजन किया गया था। इससे पहले गुरुवार रात यहां संगीत का आयोजन किया गया था। IAS Pari Bishnoi Biography in Hindi: जानिए बीजेपी विधायक से शादी करने वाली आईएएस परी विश्नोई के बारे में

जानिए परी से IAS परी बिश्नोई बनने की कहानी

परी का जन्म राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा में 26 फरवरी 1996 को हुआ। उनके पिता मनीराम बिश्नोई वकील हैं और मां सुशीला बिश्नोई जीआरपीएफ में अधिकारी है। दादा गोपीराम बिश्नोई चार बार से काकड़ा गांव के सरपंच रह चुके हैं।

तीन अटेंप्ट में UPSC क्लियर

आईएएस परी बिश्नोई ने अजमेर में स्थित सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने 12वीं में ही तय कर लिया था कि वह आईएएस ऑफिसर बनेंगी। 12वीं के बाद वह दिल्ली आ गई थीं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी और उसके साथ ही सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने अजमेर के एमडीएस विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

परी बिश्नोई ने यूपीएससी परीक्षा के तीन अटेंप्ट दिए थे।  इस बीच उन्होंने नेट-जेआरएफ परीक्षा (NET JRF Exam) क्लियर कर ली थी। लेकिन उन्हें सिविल सर्विस में ही भविष्य बनाना था और इसीलिए UPSC परीक्षा की तैयारी करने में जुट गई। साल 2019 में यूपीएससी परीक्षा के तीसरे अटेंप्ट में 30वीं रैंक के साथ वह सफल हो गई। UPSC क्लियर करने के बाद पारी ने मीडिया से कहा था कि सही रणनीति के साथ नियमित रूप से पढ़ाई जरूरी है। टाइम मैनेजमेंट पर भी फोकस होना जरुरी है।


Tags:    

Similar News