IAS News: IAS तंबोली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव: सामान्‍य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश...

IAS News:

Update: 2024-03-16 09:27 GMT

IAS News: रायपुर। राज्‍य सरकार ने आईएएस तंबोली अय्याज फकीरभाई को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया है। तंबोली कैबिनेट सचिवालय में डायरेक्टर बनाया गया है। कैबिनेट सचिवालय में डायरेक्टर को अच्छी पोस्टिंग मानी जाती है। तंबोली को सेंट्रल डेपुटेशन के लिए पिछले महीने राज्य सरकार ने एनओसी दिया था। तभी से वे पोस्टिंग की प्रतीक्षा में थे। तंबोली से पहले 2008 बैच के नीरज बंसोड़ भी प्रारंभ में कैबिनेट सेक्रेटेरियेट में डायरेक्टर बनकर गए थे। बाद में वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पीएस बन गए।



Tags:    

Similar News