IAS Amit Katariya Biography in Hindi: आईएएस अमित कटारिया का जीवन परिचय ( जीवनी), जानिए कौन है छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अमित कटारिया?...

IAS Amit Katariya Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth:– आईएएस अमित कटारिया छत्तीसगढ़ कैडर के देशभर में चर्चित आईएएस हैं। वे 2004 बैच के आईएएस हैं। नेताओं से अक्सर भिड़ने वाले आईएएस अमित कटारिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान गॉगल्स पहन व उनसे हाथ मिला चर्चा में आए थे। वर्तमान में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

Update: 2024-04-13 10:51 GMT

IAS Amit Katariya Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth

एनपीजी। अमित कटारिया छत्तीसगढ़ कैडर के 2004 बैच के आईएएस हैं। अपनी ईमानदारी के लिए चर्चित कटारिया 1 रुपए की सैलरी लेकर चर्चा में आए थे। इंजीनियरिंग करने के बाद आईएएस बनने वाले अमित कटारिया काफी बड़े बिजनेस घराने से हैं। उनकी गिनती देश के टॉप टेन अमीर आईएएस में होती है। वर्तमान में वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग है। आइए जानते हैं उनके बारे में...

जन्म और शिक्षा:–

अमित कटारिया का जन्म 15 अक्टूबर 1979 को हरियाणा के गुणगांव ( गुरुग्राम) में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम से पूरी की है। फिर आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक किया है।

अमित कटारिया के पिता सरकारी स्कूल के सेवानिवृत शिक्षक और भाई बिजनेसमैन है। हालांकि उनका पारिवारिक बिजनेस काफी बड़ा है। कटारिया के परिवार का दिल्ली, गुणगांव के आस पास रियल स्टेट का कारोबार है और साथ ही शॉपिंग मॉल और कॉम्प्लेक्स भी है। अमित कटारिया अस्मिता हांडा एक प्रोफेशनल पायलट हैं।

प्रोफेशनल कैरियर:–

अमित कटारिया की इमेज एक सख्त प्रशासक है। वे रायपुर नगर निगम आयुक्त वे रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ रहें है। आरडीए सीईओ रहते हुए उन्होंने नया रायपुर के विकास के लिए काफी काम किया। वर्षों से रुकी कर्मचारियों की पदोन्नति करवाई। आरडीए की स्थिति बद और नया रायपुर के निर्माण में अमित कटारिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। रायपुर नगर निगम आयुक्त के तौर पर भी उन्होंने अवैध कब्जे हटवा कर अपना लोहा मनवाया था।

अमित कटारिया कवर्धा रायगढ़ जगदलपुर जिलों के कलेक्टर रहे हैं। रायगढ़ कभी काफी विकास अमित कटारिया ने किया इस क्रम में भेजा कब्जा हटवाने के दौरान हुए सत्ताधारी भाजपा नेताओं से भी भिड़ गए थे और उन्हें भी नहीं बख्शा। जगदलपुर कलेक्टर रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौर में कलरफुल ड्रेस और गॉगल्स में मोदी की अगुवानी करते हुए उनसे हाथ मिलाकर चर्चा में आए थे तब राज्य सरकार ने नोटिस भी थमा दी थी। पर बाद में मामला खत्म भी कर दिया गया।

अमित कटारिया 2017 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है। पहले वे इससे पहले वे केंद्र में लैंड रिसोर्स डिपार्टमेंट में डेपुटेशन पर गए थे। लैंड रिसोर्स के बाद वह अर्बन एडमिनिस्ट्रेशन में डायरेक्टर बने। अर्बन एडमिनिस्ट्रेशन में रहने के दौरान वह केंद्र में जॉइंट सेक्रेटरी इम्पैनल हुए। जून 2022 में उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति दो साल के लिए बढ़ाते हुए ग्रामीण विकास विभाग में जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया। कैबिनेट की अपॉइंटमेंट्स कमेटी से अप्रूवल के बाद कटारिया की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ाई गई है।

Tags:    

Similar News