डीजीपी जुनेजा की दो टूक: वीडियो कॉंफ़्रेंस में बोले डीजी जुनेजा - "मेरे पास काम के अलावा काम नहीं है.. फ़ोन पर भी उपलब्ध हूँ..कॉल उठेगा या कॉल बैक होगा.. और यही अपेक्षा आप से भी है"
रायपुर,15 नवंबर 2021। डीजीपी अशोक जुनेजा ने प्रदेश के आईजी और एसपी की वर्चुअल बैठक में स्पष्ट किया है कि फिल्ड पर काम ही एकमात्र विकल्प और मार्ग है। डीजीपी जुनेजा ने कॉंफ़्रेंस में याद दिलाया मुख्यमंत्री बघेल ने जिन मुद्दों को लेकर पुलिस कॉंफ़्रेंस में हिदायत दी है, उसे प्राथमिकता से पूरा करें।
डीजीपी जुनेजा ने बैठक में कहा "मेरे पास काम के अलावा कोई काम नहीं है.. मैं हमेशा उपलब्ध हूँ.. फ़ोन पर भी..यदि फ़ोन नहीं उठा पाया तो कॉल बैक आएगा.. और बस इतनी सी अपेक्षा आपसे भी करता हूँ"
डीजीपी अशोक जुनेजा ने कहा "नियमित ऑफिस में उपलब्ध रहें.. लोगों को संपर्क करने में दिक़्क़त नहीं होनी चाहिए.. नियमित तौर पर लोगों के बीच रहें.. नागरिकों को अधिकारी दिखें यह मुख्यमंत्री के भी निर्देश हैं..पालन सुनिश्चित करिए"