देखें तस्वीरें CG शहीदों के घर दिवाली: सीएम का संदेश लेकर शहीदों के घर पहुंचे आईजी-एसपी, शुभकामनाएं दीं

Update: 2022-10-22 12:45 GMT

जगदलपुर। सीएम भूपेश बघेल का संदेश लेकर धनतेरस के दिन बस्तर आईजी और रेंज के एसपी शहीदों के परिजन से मिलने पहुंचे। उन्होंने सीएम बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और डीजीपी अशोक जुनेजा की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उपहार भेंट किया।


बस्तर आईजी सुंदरराज पी. और बस्तर एसपी जितेंद्र सिंह मीणा शहीद आरक्षक महिपाल सिंह, शहीद एएसआई शोभाराम साहू के घर जाकर परिजन से मिले।


आईजी बस्तर ने बताया कि बस्तर संभाग में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए 1282 से अधिक सुरक्षा बल के सदस्यों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इन सभी शहीदों के परिजनों के सुख-दुख में शासन, पुलिस विभाग एवं क्षेत्र की जनता हर वक्त साथ खड़े होकर शहीदों के बलिदान को सदा याद किया जाएगा।


आईजी ने बताया कि बस्तर संभाग के पुलिस अधिकारियों द्वारा सं सातों जिलों में निवासरत प्रत्येक शहीदों के परिजनों के घर पहुुंचकर शासन व पुलिस मुख्यालय की ओर से दीपावली की शुभकामना संदेश और उपहार भेंट किया जाएगा।






Tags:    

Similar News