भोजराज इसलिए भेजे गए बीजापुर: जो अधिकारी अब तक बस्तर नहीं गए, उन्हें भी भेजने की तैयारी; इस एनकाउंटर के बाद बनी योजना

Update: 2022-11-29 10:30 GMT
npg.news

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के ऐसे अधिकारी जो अब तक बस्तर रेंज के किसी जिले में तैनात नहीं रहे हैं, उन्हें भेजने की तैयारी है। इसकी शुरुआत महासमुंद एसपी भोजराम पटेल से की गई है। पटेल कुछ दिनों के लिए कांकेर एसपी रहे, लेकिन कोर एरिया में नहीं रहे थे।

हाल ही में बीजापुर के मिरतुर थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। ऑपरेशन पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग की तो जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें चारों नक्सली ढेर हो गए। इस सफल ऑपरेशन से सरकार उत्साहित है। इसे देखते हुए ही यह तय किया गया है कि जो अफसर अब तक बस्तर नहीं किए हैं, उन्हें भी भेजा जाएगा।

Tags:    

Similar News