CG IAS, IPS पोस्टिंगः CM विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण के बाद कल देर शाम तक निकलेगी पहली पोस्टिंग लिस्ट, होगा ये...

Update: 2023-12-12 08:39 GMT

CG IAS, IPS Posting रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 13 दिसंबर को दोपहर शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। साइंस कालेज ग्राउंड पर बीजेपी की नई सरकार का मेगा शो होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। बता दें, विष्णुदेव साय को राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री नियुक्त किया जा चुका है मगर कार्यवाहक मुख्यमंत्री अभी भूपेश बघेल हैं। कल शपथ ग्रहण के बाद विष्णुदेव साय राज्य के मुखिया का पदभार संभाल लेंगे।

मुख्यमंत्री की नियुक्ति के साथ ही अब सबसे अधिक लोगों में उत्सुकता है तो ये कि विष्णुदेव साय का कैबिनेट का स्वरूप कैसा होगा, अफसरों की उनकी टीम कैसी होगी। ज्ञातव्य है, किसी भी राज्य का मुख्यमंत्री सचिवालय काफी ताकतवर होता है। सीएम टू सिकरेट्री अफसर जरूर होता है मगर मंत्रियों से ज्यादा उनका रुतबा होता है। क्योंकि, सरकार से संबंधित सारी अहम फाइलें सिकरेट्री के जरिये ही मुख्यमंत्री तक पहुंचती है। फाइलों पर मुख्यमंत्री से दस्तखत भी सिकरेट्री ही कराते हैं। किस फाइल पर सिकरेट्री क्या फीडबैक देता है, बड़ा महत्वपूर्ण होता है। बहरहाल, कोई भी नया मुख्यमंत्री सबसे पहले अपना सिकरेट्री नियुक्त करता है। अभी कुछ अफसर उनके साथ काम कर रहे हैं मगर वे अधिकारिक तौर पर नहीं हैं।

कल शपथ लेने के बाद पहला आदेश सीएम सचिवालय में अफसरों की नियुक्ति की होगी। समझा जाता है, तीन से चार सीनियर अफसर विष्णुदेव साय के सचिवालय में होंगे। इसके लिए दिल्ली से लेकर रायपुर तक के कई अधिकारियों के नाम चल रहे हैं। इनके अलावा चार के करीब ओएसडी होंगे। हालांकि, पहली लिस्ट छोटी होगी। 2018 में जब कांग्रेस सरकार बनी थी तो सबसे पहले गौरव द्विवेदी और टामन सोनवानी का आदेश निकला थे। गौरव सेक्रेट्री टू सीएम और टामन ज्वाइंट सिक्रेटी  बनाए गए थे। फिर डीजीपी, खुफिया चीफ और सीपीआर बदले गए। अब देखना है विष्णुदेव सरकार की पहली लिस्ट में कितने और किस स्तर के अधिकारयों के नाम आते हैं।

Tags:    

Similar News