Ajay Singh New DGP of Jharkhand: अजय सिंह बने झारखंड के नए डीजीपी...बैच के हैं आईपीएस...

Update: 2023-02-14 16:08 GMT
Ajay Singh New DGP of Jharkhand: अजय सिंह बने झारखंड के नए डीजीपी...बैच के हैं आईपीएस...
  • whatsapp icon

Ajay Singh New DGP of Jharkhand: रांची। अपने दो बैचमेट को पीछे छोड़ते हुए 1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार सिंह झारखंड के नए डीजीपी बनाए गए हैं। झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा के 11 फरवरी को रिटायर होने के बाद यह पद खाली हुआ था। डीजीपी के पद पर नियुक्ति के लिए 1989 बैच के तीन आईपीएस दौड़ में थे, जिसमें बाजी मारते हुए अजय कुमार सिंह ने डीजीपी के पद पर नियुक्ति पाई है।

अजय कुमार सिंह 1989 बैच के झारखंड कैडर के आईपीएस हैं। वह पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष के साथ ही प्रबंध निदेशक का पद संभाल रहे थे। इसके साथ ही उनके पास एंटी करप्शन ब्यूरो प्रमुख का भी दायित्व था।

नीरज सिन्हा के रिटायर होने के बाद यूपीएससी की कमेटी को डीजीपी के लिए 3 नामों का पैनल भेजा गया था। जिसमे 1989 बैच के अजय कुमार सिंह के अलावा उनके बैचमेट अजय भटनागर व अनिल पालता का नाम था। राज्य सरकार ने अजय सिंह के नाम पर मुहर लगाई। बता दे अजय सिंह राज्य गठन होने के बाद राजधानी रांची के पहले एस पी रहे थे इसके अलावा वे कई विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

Tags:    

Similar News