*बाल दिवस पर पुलिस का अनूठा नवाचार*: बिलासपुर में कप्तान दीपक झा ने बच्चों से कराया कक्ष का लोकार्पण तो मनेंद्रगढ़ में ग्रामीण बच्चों को घुमाया गया थाना..सन्नी को बनाया गया थाना प्रभारी
रायपुर,14 नवंबर 2021।बाल दिवस के मौक़े पर राज्य के दो ज़िलों से अनूठे नवाचार की ख़बर ने ध्यान खींचा है। एक ख़बर बिलासपुर ज़िले से है जहां बच्चों से कक्ष का लोकार्पण कराया गया तो दूसरी ख़बर कोरिया ज़िले से है जहां ग्रामीण बच्चों को थाना भ्रमण कराया गया और एक बच्चे को थाना प्रभारी बनाया गया।
बिलासपुर ज़िले के मस्तुरी में संवेदना कक्का निर्माण हुआ है,इसका लोकार्पण कप्तान दीपक झा को करना था लेकिन कप्तान ने बाल दिवस के दिन इसे ग्रामीण बच्चों से करा दिया। इस लोकार्पण के दौरान बच्चों को थाना घुमा कर उन्हें कार्य के बारे में जानकारियाँ दी गई और कॉपी पेंसिल और मिठाई दी गई ।
कोरिया ज़िले के मनेंद्रगढ़ में पुलिस ने ग्रामीण बच्चों को जिनमें चौघड़ा चनवारीडांड लालपुर शंकरगढ सिरौली के तीस बच्चे थे,उन्हें थाना घुमाया गया, पुलिस कैसे काम करती है यह टेबल पर ले जाकर समझाया गया। इस दौरान चिट के ज़रिए मौजुद तीस बच्चों में से एक का नाम चुना गया और सन्नी को थाना प्रभारी बनाया गया।