बदहाल सड़कों पर बृजमोहन का तंज ”प्रदेश की सड़कें ऐसी भी नहीं रह गई कि रायपुर से जशपुर सीधे जाएँ.. उड़ीसा होकर जाने की मजबूरी ताकि जान भी बचे और गाड़ी भी”

Update: 2021-10-03 08:23 GMT

NPG.NEWS
रायपुर, 3 अक्टूबर 2021। एक दौर था जबकि राजधानी तक हर ज़िले ख़ासकर ज़िले मुख्यालय तक की सीधी पहुँच के मायने शानदार सड़क होती थी लेकिन अब यह बीते दौर की बात है।सड़कों का रख रखाव के अभाव में दम निकल रहा है। जो सड़कें NH में शामिल हैं वहाँ तो कोई दिक़्क़त नहीं है लेकिन जहां मसला स्टेट हाईवे का है वहाँ सड़कें इस कदर बदहाल है कि गड्डों के बीच सड़क खोजना मुश्किल है।
जशपुर में स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव के शोक आयोजन से लौट रहे पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति पर कहा है
”राजधानी से जशपुर जाना हो तो उड़ीसा होकर जाना और आना ही इकलौता विकल्प है, राज्य के भीतर मौजूद सड़कों से आने का मतलब ज़िंदगी और गाड़ी दोनों की तबाही है.. इसलिए उड़ीसा होकर छत्तीसगढ के लोग छत्तीसगढ के एक छोर से दूसरे छोर जाते हैं”
तंज में तकलीफ़ और दर्द सब शामिल हैं,राजधानी से जशपुर जाने के लिए राज्य के भीतर सड़कों का आलम यह है कि कई जगहों पर सड़कें ही नहीं है। हाटी से धर्मजयगढ मात्र तीस किलोमीटर है, लेकिन डेढ़ से दो घंटे के पहले पहुँचना संभव नहीं है। धर्मजयगढ से लैलूंगा के बीच सड़क बेहद ख़तरनाक गड्डों में तब्दील है। पत्थलगांव से जशपुर का सीधा मार्ग है जो NH का हिस्सा है पर पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच ट्रकों के दम निकल जाते हैं छोटी गाड़ियों की कौन बात कहे। तपकरा से कुनकुरी की सड़क भी क़रीब क़रीब दम तोड़ चुकी है।

Similar News