राज्यसभा सदस्य रामविचार पर बृहस्पति का तीखा पलटवार- ”किस बात की माफ़ी माँगना है वे पटवारी को पेशाब पिलाए..वे फूड इंस्पेक्टर के कान में सूजा डाले, वे बीईओ सीओ को मारे, वे नक्सलियों को पैसा दिए.. दोहरा हत्याकांड में आरोपियों को बचाए.. किस बात की माफी”
अंबिकापुर,3 अगस्त 2021। राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम के बयान जिसमें उन्होंने विधायक बृहस्पति सिंह से सवाल किया था
मंत्रीजी से तो खेद जता लिए.. मुझसे खेद कब जताओगे..मुझसे माफ़ी कब माँगोगे”
इस बयान पर विधायक बृहस्पति सिंह ने बेहद तीखा पलटवार किया है। बृहस्पति सिंह ने इस मसले पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा –
”सावन में लोढ़ा भी कहे मैं शिव का भाई.. किस बात की माफ़ी माँगना है..मंत्री रहते नक्सलियों की हथियार ख़रीदने के लिए पैसा दिया था जो चेरा गाँव के बसंतपुर में पकड़ा गया था उस मामले में माफ़ी मँगवाना चाहते हैं या उनके मंत्री रहते दोहरा हत्याकांड हुआ था जिसको उन्होंने बचाने का काम किया था..विरोध करने पर जेल भेज दिया था हम लोग को.. क्या उस पर माफ़ी मंगाना चाहते हैं ..वाड्रफनगर के बीडीओ सीओ को पटक पटक पैसे नहीं देने के कारण मारा था उसके लिए माफ़ी मंगाना चाहते हैं या फ़ूड इंस्पेक्टर को फ्री में शक्कर नहीं दिया था, उसके कान में सूजा डाल दिया था..उस मे माफ़ी मँगवाना चाहते हैं..”
विधायक बृहस्पति सिंह के इस तीखे पलटवार के बाद अब सियासत फिर गर्मा सकती है। जो बलरामपुर रामानुजगंज विधानसभा की सियासत को जानते हैं उन्हें मुकम्मल पता है कि नेताम और बृहस्पति के बीच ख़ंदक की लड़ाई है और यह सियासती ही नहीं है बल्कि कई बार उसके भी पार चली जाती हैं।
खबरें हैं कि अब नेताम खेमा विधायक बृहस्पति सिंह के कई मामलों की कतरनें मीडिया तक पहुँचाएगा, वहीं विवाद और गरमाएगा।