बृहस्पति प्रकरण : पीसीसी के शो कॉज का बृहस्पति सिंह ने दिया जवाब.. लिखा – भावावेश में हो गया.. खेद जताता हूँ” प्रभारी रवि घोष ने की पुष्टि

Update: 2021-07-29 10:18 GMT

रायपुर,29 जुलाई 2021। रामानुजगंज बलरामपुर विधायक बृहस्पति सिंह ने पीसीसी के द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब अब से कुछ देर पहले राजीव भवन पहुंच कर प्रभारी महामंत्री रवि घोष को दे दिया है।
विधायक बृहस्पति सिंह ने कारण बताओ नोटिस के जवाब में लिखा है कि, वे भावावेश में आरोप लगा दिए थे और उन्हें खेद है।प्रभारी महामंत्री रवि घोष ने पुष्टि की है।
विदित हो कि विधायक बृहस्पति सिंह ने मंत्री सिंहदेव पर जान से मारने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगा दिया था। जिसके बाद पहले विधानसभा में और फिर अब पीसीसी के सामने विधायक बृहस्पति सिंह ने यू टर्न ले लिया है।

Tags:    

Similar News