Collector, SP conference: कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस: सबसे अधिक भ्रष्टाचार राजस्व में, इसलिए cm का फोकस, बैठक में दिखाए कड़े तेवर, देरी पर जताई नाराजगी, कलेक्‍टरों से बोले...

Collector, SP conference:

Update: 2024-09-12 05:59 GMT

Collector, SP conference: रायपुर। कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिखाए कड़े तेवर। देर और भ्रष्‍टाचार की शिकायतों पर नाराजगी जताई। सीएम से मिलने वाले अधिकांश लोग ने राजस्व के मामलों को लेकर शिकायत शिकायत की है। पटवारी, आरआई और तहसीलदार को लेकर भी सीएम को कई तरह की शिकायतें मिली है।

मुख्यमंत्री ने सारंगढ़ जिले में राजस्व मामलों की देरी पर जतायी नाराजगी कलेक्टर को ध्यान देने का निर्देश दिया। सारंगढ़ ,बस्तर, खैरागढ़ में राजस्व मामलों की धीमी गति पर मुख्यमंत्री ने जतायी नाराजगी। कलेक्टर को राजस्व मामलों को तेज गति से निपटाने के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व सम्बंधित सभी कार्य समय-सीमा पर पूरे हों। अविवादित और विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, डायवर्सन, असर्वेक्षित ग्रामों की जानकारी, नक्शा बटांकन की जानकारी ली। अविवादित नामांतरण के केस को समय सीमा पर पूरा करें, 70 प्रतिशत से कम निराकरण वाले जिले ज्यादा फोकस करें। विवादित विभाजन के प्रकरण 6 माह से ज्यादा लंबित न हो। सीमांकन जनता से जुड़ा विषय है जो आदेश है उसका सीमांकन हो जाये। नागरिक छोटे छोटे त्रुटि के लिए भटकते रहते हैं। जल्द से जल्द निराकरण हो इसका ख्याल रखें। डायवर्शन में जिलों का प्रदर्शन अच्छा है, समय सीमा में निराकरण करने से सरकार की छवि बनती है। आपके अधीनस्थ समय और कोर्ट पहुँचे इसका ध्यान रखें।

मनरेगा में मानव दिवस की सृजन कम होने पर बस्तर, कबीरधाम और बिलासपुर कलेक्टरों पर मुख्यमंत्री ने जतायी नाराजगी!  कलेक्टरों को ध्यान देने के दिए निर्देश!  मुख्यमंत्री के निर्देश-अमृत सरोवर योजना को जन अभियान का स्वरूप दें।  प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हमें भारत सरकार से अधिक मात्रा में आवास प्राप्त हुये हैं। जिले विशेष ध्यान देकर पूर्णता सुनिश्चित कराएं। प्रधानमंत्री आवास योजना हमारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। 15 सितम्बर को प्रधानमंत्री  द्वारा पहली किश्त जारी करेंगे। सभी कलेक्टर प्रधानमंत्री आवास योजना पर विशेष ध्यान दें। 

Tags:    

Similar News