Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने नियुक्‍त किए 11 आब्‍जर्वर, देखें सूची...

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्‍तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने प्रदेश से लेकन लोकसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग आब्‍जर्वरों की नियुक्ति कर दी है।

Update: 2023-08-01 06:26 GMT

Congress 

Chhattisgarh Assembly Election 2023: रायपुर। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने राज्‍य के हर लोकसभा सीट के लिए अलग-अलग आब्‍जर्वरों (पर्यवेक्षक) की नियुक्ति की है। इनमें दूसरे राज्‍यों के चार विधायक भी शामिल हैं।

बता दें कि उत्‍तराखंड के प्रीतम सिंह को प्रदेश में चुनाव के लिए पार्टी का मुख्‍य आब्‍जर्वर नियुक्‍त किया गया है। वहीं मीनाक्षी नटराजन को आब्‍जर्वर की जिम्‍मेदारी दी गई है।

Chhattisgarh Assembly Election 2023: लोकसभावार कांग्रेस के आब्‍जर्वरों की सूची

पेंटाराम तलांडी को बस्‍तर लोकसभा का पर्यवेक्षक बनाया गया है। तलांडी महाराष्‍ट्र के गढ़चिरौली के रहने वाले हैं।

अजय उपाध्‍याय को बिलासपुर का आब्‍जर्वर बनाया गया है। उपाध्‍याय पार्टी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍त हैं।

दुर्ग लोकसभा सीट के आब्‍जर्वर बनाए गए इंद्र दत्त लखनपाल हिमाचल बड़सर सीट से विधायक हैं।

सुरेश कुमार को जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट का आब्‍जर्वर बनाया गया है। कुमार भी हिमाचल के भोरंज से विधायक हैं।

कांकेर लोकसभा सीट का पर्यवेक्षक नामदेव दल्लूजी उसेंडी को बनाया गया है। उसेंडी भी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के रहने वाले हैं।

कोरबा संसदीय क्षेत्र के आब्‍जर्वर झारखंड हजारीबाग के जय शंकर पाठक को बनाया गया है।

महासमुंद संसदीय क्षेत्र के पर्यवेक्षक मनमोहन कटोच मध्‍य प्रदेश के रहने वाले हैं।

हरियाणा की खरखौदा क्षेत्र से विधायक जयवीर वाल्मीकि को रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की जिम्‍मेदारी दी गई है।

महाराष्‍ट्र के बाबा सिद्दीकी को रायपुर लोकसभा क्षेत्र का आब्‍जर्वर बनाया गया है।

हिमाचल के धर्मपुर सीट से विधायक चंद्र शेखर को राजनांदगांव लोकसभा सीट का आब्‍जर्वर बनाया गया है।

बिहार की रागी सीट से पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्‍ना को सरगुजा संसदीय क्षेत्र का आब्‍जर्वर बनाया गया है।



Full View

Tags:    

Similar News