By ELECTION: रायपुर दक्षिण सीट पर उपचुनाव की घोषणा: महाराष्‍ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ आज दोपहर में जारी हो सकता है चुनाव कार्यक्रम

By ELECTION:

Update: 2024-10-15 06:15 GMT

By ELECTION: रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उप चुनाव की घोषणा आज हो सकती है। चुनाव आयोग की तरफ से आज दोपहर साढ़े 3 बजे प्रेसवार्ता बुलाई गई है। माना जा रहा है कि आज महाराष्‍ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही रायपुर दक्षिण सहित अन्‍य राज्‍यों में खाली हुई विधानसभा की सीटों पर उप चुनाव की घोषणा हो सकती है।

बता दें कि 2023 में रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक चुने गए बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद विधानसभा से इस्‍तीफा दे दिया था। इस सीट पर दिसंबर से पहले विधानसभा चुनाव कराया जाना है। राज्य में मुख्‍य निवार्चन पदाधिकारी कार्यालय उप चुनाव के लिए तैयार है।



Tags:    

Similar News