Budget 2024: बजट Live 2024: मोदी सरकार का बजट:

Update: 2024-02-01 05:56 GMT
Live Updates - Page 2
2024-02-01 06:13 GMT

तीन रेल कॉरिडोर

वित्‍त मंत्री ने तीन रेल कॉरिडोर शुरू करने की घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार किया जाएगा। पीएम गति शक्ति योजना में काम तेज किया जाएगा। माला-भाड़ा परियोजना को भी विकसित किया जाएगा। 40 हजार नॉर्मल रेल डिब्बों को वंदे भारत में बदला जाएगा। 

2024-02-01 06:12 GMT

स्किल इंडिया

केंद्र सरकार सभी को पक्का मकान मुहैया कराएगी। स्किल इंडिया में 1.47 करोड़ युवाओं को ट्रेंड किया है।

केंद्रीय वित्‍त मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने जय अनुसंधान का नारा दिया है। इसे साकार करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। 4 साल में आर्थिक विकास में तेजी आई है। युवा शक्ति प्रौद्योगिकी योजना बनाएंगे। 

2024-02-01 06:08 GMT

सर्वाइकल कैंसर रोकने की कोशिश

सर्वाइकल कैंसर रोकने की कोशिश होगी। इसके लिए टीकाकरण करेंगे। 

किसानों की आय बढ़ाने की कोशिश होगी। मिशन इंद्रधनुष में टीकाकरण बढ़ाया जाएगा।

नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसके लिए कमेटी गठित करेंगे। 9 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त टीका लगाया जाएगा।

डेयरी विकास के क्षेत्र में अच्छा काम होगा। दुग्ध किसानों को बढ़ावा दिया जाएगा।

1361 मंडियों को eName से जोड़ा जाएगा।

अगले 5 साल में विकास की नई परिभाषा गढ़ेंगे। आशा बहनों को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा.।

तिलहन के अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा. हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी.

2024-02-01 06:06 GMT

लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा. 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ का निर्णय लिया है। 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता आई है। आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में तेजी लाई जाएगी। अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया।

2024-02-01 06:02 GMT

लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। 

300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। 

विश्‍वकर्मा योजना से युवाओं को लाभ हुआ है। 

नए मेडिकल कॉलेज खोलने समिति बनाई जाएगी। 



2024-02-01 06:00 GMT

निर्मला सीतारमण ने कहा हम समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

11.8 करोड़ किसानों को हमारी सरकार ने मदद दी है। 

2 करोड़ आवास 5 साल में पूरा किया जाएगा। 



2024-02-01 05:58 GMT

अंतरिम बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्‍त मंत्री ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाया जाएगा। 

Tags:    

Similar News