Budget 2024: बजट Live 2024: मोदी सरकार का बजट:

Budget 2024: केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्‍तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश कर रही हैं। संसद में आज पेश किया जा रहा बजट अंतरिम है।

Update: 2024-02-01 05:56 GMT

Budget 2024: केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में नए वित्‍तीय वर्ष 2024-25 के लिए मोदी सरकार का अंतरिम  बजट पेश कर रही हैं। चूंकि दो महीने बाद चुनाव होना है इस वजह से यह अंतरिम बजट पेश किया जा रहा है। 



Full View



Live Updates
2024-02-01 06:38 GMT

 घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, लक्षद्वीप सहित हमारे द्वीपों पर पोर्ट कनेक्टिविटी, टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर और फैसिलिटी के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए राज्यों में कई सुधारों की आवश्यकता है। इन सुधारों में मदद करने के लिए इस वर्ष 50-वर्षीय ब्याज-मुक्त ऋण के रूप में 75,000 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है.

2024-02-01 06:30 GMT

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल आयकर दाताओं को राहत नहीं दी गई है। 7 लाख तक की आय पर टैक्स नहीं लिया जाता है। इनकम टैक्स भरने की प्रक्रिया आसान की गई है। रिफंड भी जल्द जारी किया जाता है। जीएसटी संग्रह दो गुना हो गया है. जीएसटी से अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को बदला गया है।

2024-02-01 06:24 GMT

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राजकोषीय घाटा 5.1 फीसदी रहने का अनुमान है।  44.90 करोड़ रुपए का खर्च है और 30 लाख करोड़ का रेवन्यू आने का अनुमान है। 10 साल में इनकम टैक्स कलेक्शन तीन गुना बढ़ गया है। मैंने टैक्स रेट में कटौती की है। 7 लाख की आय वालों को कोई कर देय नहीं है। 2025-2026 तक घाटा को और कम करेंगे।

2024-02-01 06:23 GMT

अंतरित बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्‍त मंत्री ने कहा कि जुलाई में पूर्ण बजट आएगा। उसमें विकसित भारत का रोडमैप प्रस्तुत किया जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर में 11 फीसदी ज्यादा खर्च किया जाएगा। जनसंख्या वृद्धि को लेकर कमेटी गठित की गई है। 

2024-02-01 06:23 GMT

केंद्रीय वित्‍त मंत्री ने कहा कि देश में पर्यटन क्षेत्र में विदेशी पूंजी निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। 75 हजार करोड़ का लोन ब्याजमुक्त दिया गया है। 2014 से 2023 तक एफडीआई भी बढ़ा है। सुधार के लिए 75 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। 

2024-02-01 06:22 GMT

केंद्रीय वित्‍त मंत्री ने कहा कि राज्यों को ब्याजमुक्त कर्ज दिया जा रहा है। टियर 2 और टियर 3 शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा। लक्षद्वीप में नई परियोजनाएं शुरू होंगी। पीएम आवास योजना में 70 फीसदी घर महिलाओं के लिए बने हैं। 

2024-02-01 06:21 GMT

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बायोफ्यूल के लिए समर्पित योजना लाए हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए ई-वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। रेलवे-समुद्र मार्ग को भी जोड़ने पर जोर रहेगा। पर्यटन केंद्रों के विकास में तेजी लाएंगे। पर्यटन सेक्टर में विकास तेज हो रहा है। 

2024-02-01 06:20 GMT

केंद्रीय वित्‍त मंत्री ने कहा कि किसानों को सशक्ति बनाने पर जोर दिया है। 4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाता है। पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद मिली है।

2024-02-01 06:19 GMT

वित्‍त मंत्री सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार गरीबी हटाने के लिए काम कर रही है। सरकार ने चुनौतियों का डटकर सामना किया है। ग्रामीण विकास के लिए योजनाओं को लागू किया है। हर घर जल योजना से पानी पहुंचाया जा रहा है। 78 लाख स्ट्रीट वेंडर को मदद दी गई है। आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं को सशक्त बनाने पर भी काम किया है। तीन हजार नए आईटीआई खोले गए हैं। 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। एशियाई खेलों में भारत के युवाओं को कामयाबी मिली है। तीन तलाक को गैरकानूनी घोषित किया है। महिलाओं को संसद में आरक्षण देने के लिए कानून लेकर आए हैं।

2024-02-01 06:18 GMT

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा  प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत आदिवसी समाज तक पहुंचना है। विशेष जनजातियों के लिए विशेष योजना लेकर आए हैं।  उन्‍होंने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास में तेजी आई है। सरकारी योजनाएं जनता तक पहुंच रही हैं। 

Tags:    

Similar News