ब्रेकिंग : निगम-मंडल की दूसरी लिस्ट मरवाही चुनाव के बाद होगी जारी…. मुख्यमंत्री के आज दिल्ली दौरे के दौरान लिस्ट पर फाइऩल चर्चा संभव…. अगस्त से ही अटकी है सूची

Update: 2020-10-22 09:53 GMT

रायपुर 22 अक्टूबर 2020। इस दिवाली कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए खास हो सकती है। दिवाली के पहले निगम-मंडल की दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिल्ली दौरे के दौरान निगम-मंडल की दूसरी लिस्ट पर मुहर लगने की अटकलें भी तेज हो गयीहै। हालांकि मरवाही उपचुनाव के मद्देनजर निगम-मंडल की सूची के ऐलान पर असमंजस की स्थिति है, लेकिन मरवाही चुनाव के बाद और दिवाली के ठीक पहले दूसरी लिस्ट आ सकती है।

हालांकि निगम मंडल की दूसरी लिस्ट को लेकर पहले ही चर्चा हो चुकी थी, कई दौर की बैठकें भी हो चुकी थी, लेकिन अब वो लिस्ट फाइनल हो चुका है। आलाकमान की मुहर के साथ उसे जारी कर दिया जायेगा। इससे पहले अगस्त महीने में कई दौर की बैठक प्रभारी पीएल पुनिया ने अलग-अलग जगहों पर ली थी। इस दौरान उन्होंने मंत्रिमंडल के सीनियर मंत्री से भी रायशुमारी की थी।

अगस्त में ही इस बात की अटकलें लग रही थी कि निगम मंडल की लिस्ट जारी हो सकती है, लेकिन लिस्ट में देरी होती चली गयी, लेकिन अब माना जा रहा है कि मरवाही चुनाव के बाद किसी भी निगम मंडल की लिस्ट जारी हो जायेगी।

Similar News