ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति की रिपोर्ट की तलब….GAD ने सभी विभागों को लिखा पत्र….14 जून तक मांगी पूरी रिपोर्ट

Update: 2021-06-10 07:41 GMT

रायपुर 10 जून 2021। अनकुंपा नियुक्ति की शर्तों में छूट देकर राज्य सरकार ने कई दिवंगत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों के लिए नियुक्ति राह खोले हैं। राज्य सरकार ने पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में अनुकंपा नियुक्ति में 10 प्रतिशत पदों की सीमा बंधन को 31 मई 2022 तक के लिए शिथिल कर दिया था।

इस शिथिलिकरण का बहुत फायदा मिला। शिक्षा विभाग में करीब 800 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी गयी, जिसमें से 700 लोगों की नियुक्ति तो सिर्फ 7 दिनों के भीतर ही कर दिया गया है। उसी तरह अन्य विभागों में भी अनुकंपा नियुक्ति हुई।

राज्य सरकार ने अब सभी विभागों से अब तक दी गयी अनुकंपा नियुक्ति की लिस्ट तलब की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों, कलेक्टरों व सचिवों को पत्र जारी कर 14 जून की दोपहर बाद 3 बजे तक रिपोर्ट मांगी है।

Tags:    

Similar News